Thanks to Mahakal for Rain : सीएम शिवराज सिंह ने बारिश के लिए महाकाल को धन्यवाद अर्पित किया!

आज ही गोवा के मुख्यमंत्री और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री भी महाकाल आए!

275

Thanks to Mahakal for Rain : सीएम शिवराज सिंह ने बारिश के लिए महाकाल को धन्यवाद अर्पित किया!

उज्जैन से मुकेश भीष्म की रिपोर्ट

Ujjain : प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भगवान महाकाल के दर्शन कर अच्छी बारिश की उनकी पुकार सुनने के लिए धन्यवाद दिया। वे सपत्निक महाकाल मंदिर आए और करीब पौन घंटे तक मंदिर में पूजन, अभिषेक कर महाकाल का आर्शीवाद लेकर भोपाल के लिए रवाना हुए।

आज भादौ के दूसरे सोमावर को दो मुख्यमंत्री और एक पूर्व मुख्यमंत्री महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आए। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगातार तीसरे सोमवार महाकाल के दर्शन किए। वे पत्नी साधना सिंह और बेटे कुणाल के साथ आए। उन्होंने परिवार के साथ गर्भगृह और नंदी हॉल में करीब 40 मिनट तक पूजन किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने 28 अगस्त को भी महाकाल के दर्शन किए थे। वे 4 सितंबर और अब 11 सितंबर को भी उज्जैन पहुंचे। उन्होंने कहा कि पिछले सोमवार को जब मैं महाकाल महाराज की शरण में आया था, तब प्रदेश में अकाल की स्थिति थी। बारिश न होने से फसलें सूखने लगी थीं और किसानों के चेहरे मुर्झाए हुए थे। तब मैंने महाकाल महाराज के चरणों में बारिश के लिए प्रार्थना की थी। सच्चे हृदय से की जाने वाली प्रार्थना स्वीकार होती है। बारिश की कामना पूरी होते ही महाकाल को धन्यवाद अर्पित करने आया हूं। मुख्यमंत्री जब 4 सितंबर को महाकाल पहुंचे थे, तब उन्होंने 66 पुजारी, पुरोहितों के साथ पूजन करके महाकाल से बारिश के लिए प्रार्थना की थी। सब सुखी हों, निरोग हों, सबका मंगल और कल्याण हो, ऐसी मेरी प्रार्थना है।

बीएस येदियुरप्पा भी महाकाल आए

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने भी महाकाल मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन और पूजन किया। वे वापस इंदौर के लिए रवाना हो गए। वे केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया साथ इंदौर एयरपोर्ट से रवाना होकर शिप्रा के रामघाट पहुंचकर भगवान महाकाल का पूजन करेंगे। शिप्रा घाट पर पूजन के बाद सिंधिया इंदौर के लिए रवाना होंगे।

WhatsApp Image 2023 09 11 at 2.50.12 PM

गोवा के मुख्यमंत्री भस्म आरती में शामिल हुए

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत महाकाल की तड़के होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए। आरती के बाद गर्भगृह के द्वार से माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया। सावंत ने कहा कि मैंने बाबा से गोवा के आरोग्य, आयुष और विकास के लिए प्रार्थना की। 25 अक्टूबर से 9 नवंबर तक होने वाले नेशनल गेम्स को सफल बनाने के लिए भी भगवान का आशीर्वाद लिया।

WhatsApp Image 2023 09 11 at 2.48.29 PM