India Won Asia Cup : भारत ने फाइनल में श्रीलंका को ध्वस्त किया, 10 विकेट से जीत दर्ज की!

मोहम्मद सिराज की आंधी ने 6 विकेट लेकर कोहराम मचाया!

429

India Won Asia Cup : भारत ने फाइनल में श्रीलंका को ध्वस्त किया, 10 विकेट से जीत दर्ज की!

Colombo : एशिया कप फाइनल मैच में आज भारत ने श्रीलंका को बुरी तरह से मात दी। मोहम्म्द सिराज की आंधी के आगे पूरी श्रीलंका मात्र 50 रन पर ध्वस्त हो गई। पांच बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल सके। जबकि, 51 रन का लक्ष्य भारत ने बिना कोई विकेट खोए बना लिया। इसके साथ ही भारत आठवीं बार एशिया कप जीत लिया। 1984 में भी भारत ने 10 विकेट से एशिया कप जीता था।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कप्तान शनाका का उस वक्त गलत साबित हो गया, जब बुमराह ने पहले ओवर में परेरा को शून्य पर आउट कर दिया। इसके बाद तीसरे ओवर में सिराज श्रीलंका पर कहर बनकर टूटे। सिराज ने अपने स्पेल के दूसरे ओवर में चार विकेट चटकाए। इसमें पथुम निशांका 02, सदीरा समरविक्रमा 0, चरिथा असलांका 0 धनजंय डी सिल्वा 4 का विकेट शामिल रहा। हालांकि, सिराज ने 7 ओवर में 21 रन देकर 6 विकेट चटकाए। सिराज ने इसके अलावा मेंडिस और कप्तान शनाका को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेजा।

पांच बल्लेबाज शून्य पर आउट

श्रीलंका के पांच बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल पाए। वहीं, चार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए। टीम के तरफ से सबसे ज्यादा कुसल मेंडिस ने 17 रन बनाए। इसके बाद दासुन हेमंथा ने नाबाद 13 रन का योगदान दिया। हार्दिक ने तीन विकेट लिए, जबकि बुमराह को एक विकेट मिला।

IMG 20230917 WA0104

भारत आठवीं बार एशिया कप जीता

टीम इंडिया ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर आठवीं बार खिताब पर कब्जा किया। भारत सबसे ज्यादा बार एशिया कप जीता है। उसके बाद दूसरे स्थान पर श्रीलंकाई टीम है। उसने छह खिताब को अपने नाम किया है। वहीं, पाकिस्तान की टीम दो बार चैंपियन बनी है। बांग्लादेश की टीम तीन फाइनल खेली है, लेकिन उसे ट्रॉफी उठाने का मौका नहीं मिला है।

एशिया कप की शुरुआत 1984 में हुई थी। पहले संस्करण में तीन टीमों ने भाग लिया था। यूएई में टूर्नामेंट का आयोजन हुआ था। भारत ग्रुप में दो मैच जीतकर पहले स्थान पर रहा था। वहीं, श्रीलंका ने दो में से एक मैच में जीत हासिल की थी। उसे श्रीलंका के खिलाफ एक मैच में हार मिली थी। वहीं, पाकिस्तान की टीम दोनों मैचों में हारी थी। ग्रुप में पहले स्थान पर रहने के कारण भारतीय टीम चैंपियन बनी।