10 IAS Officers Transferred: 10 IAS अधिकारियों के तबादले

998
IAS Empanelment

10 IAS Officers Transferred: 10 IAS अधिकारियों के तबादले

 

पटना: बिहार शासन में कल 10 IAS अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं।

भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2006 बैच के IAS अधिकारी दया निधान पांडे को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में चकबंदी निदेशक बनाया गया है। दया निदान पांडे फिलहाल भागलपुर के प्रमंडलीय आयुक्त की भूमिका देख रहे थे।

2007 बैच के IAS अधिकारी संजय कुमार सिंह को भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। संजय कुमार सिंह फिलहाल मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त हैं।

2007 बैच के ही IAS अधिकारी दीपक आनंद को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में उपभोक्ता संरक्षण निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। दीपक आनंद अभी कला संस्कृति एवं युवा विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी देख रहे थे।

2012 बैच के IAS अधिकारी अनिल कुमार झा को राजस्व परिषद का सचिव बनाया गया है। अनिल कुमार झा फिलहाल कृषि विभाग में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी देख रहे थे।

2017 बैच के IAS अधिकारी संजय कुमार को ग्रामीण विकास विभाग बिहार के मनरेगा आयुक्त की भूमिका दी गई है। वह अब तक सहकारिता विभाग में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी देख रहे थे।

2017 बैच की IAS अधिकारी रूबी को कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के सांस्कृतिक कार्य निदेशालय का निदेशक बनाया गया है। वह कला संस्कृति एवं युवा विभाग के संयुक्त सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगी। अब तक रूबी वाणिज्य कर विभाग के संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी निभा रही थीं।

2017 बैच के ही IAS अधिकारी संजय कुमार सिंह को भवन निर्माण विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है। संजय कुमार सिंह अभी कृषि विभाग के संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी देख रहे थे।

2017 बैच के IAS अधिकारी अभय झा को बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक की जिम्मेदारी दी गई है। अभय झा फिलहाल सहकारिता विभाग के संयुक्त सचिव की भूमिका निभा रहे थे। अभय झा के आने के बाद 2008 बैच की IAS अधिकारी आशिमा जैन को बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक की भूमिका से मुक्ति मिल जाएगी।

प्रतिनियुक्ति के आधार पर बिहार में सेवारत केंद्रीय सिविल सेवा में IRS अधिकारी सन्नी सिन्हा को बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक प्रकाशन निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। सन्नी सिन्हा अभी परिवहन विभाग के विशेष सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।