Now Scindia & Khatik’s Turn : तीन केंद्रीय मंत्रियों के बाद अब सिंधिया और खटीक का नंबर!  

भाजपा की तीसरी लिस्ट में सिंधिया ग्वालियर और खटीक बुंदेलखंड से उम्मीदवार होंगे!  

797

Now Scindia & Khatik’s Turn : तीन केंद्रीय मंत्रियों के बाद अब सिंधिया और खटीक का नंबर!  

New Delhi : भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए दो लिस्ट जारी करके 39-39 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। बाद में एक और उम्मीदवार घोषित किया गया। यानी भाजपा ने 79 नाम घोषित कर दिए। 230 में से अभी 151 नाम घोषित होना बाकी है। दूसरी लिस्ट का चौंकाने वाला पक्ष ये रहा कि इसमें सात सांसदों को मैदान में उतारा गया जिनमें 3 केंद्रीय मंत्री हैं। अब जानकारी मिल रही है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और डॉ वीरेंद्र कुमार खटीक को भी विधानसभा चुनाव लड़वाया जा सकता है।

ये संभावना इसलिए जताई जा रही है कि तीन केंद्रीय मंत्रियों को मैदान में उतार दिया है। अब यह प्रयास है कि दो और केंद्रीय मंत्री चुनावी मैदान में उतरें। इनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम भी है। हालांकि, तीसरी सूची जारी होने में थोड़ा वक्त लग सकता है। क्योंकि, पार्टी शायद श्राद्ध पक्ष में उम्मीदवारों की घोषणा न करे न करे।

मोदी सरकार में मध्य प्रदेश के सांसदों को बड़ी संख्या में मंत्री पद मिले हैं। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते को तो विधानसभा चुनाव में उतार दिया। दो और मंत्री बचे हैं, जिन्हें भी उतारने की अटकलें तेज हो गई। समझा जा रहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को ग्वालियर-चंबल संभाग और केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र खटीक को बुंदेलखंड की किसी विधानसभा चुनाव में उतारा जा सकता है।

भाजपा के नेताओं का मानना कि दिग्गजों को विधानसभा चुनाव लड़ाने से पार्टी के लिए वो सीट तो सुरक्षित हो ही जाएगी, आस-पास की सीटें भी प्रभावित होंगी और पार्टी की जीत का रास्ता खुल जाएगा। इसी वजह से भाजपा ने इस बार नया दावा खेलते हुए केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को मैदान में उतार दिया। इसके पीछे रणनीति यह भी है पार्टी मध्य प्रदेश के चुनाव को गंभीरता से ले रही है। वो एक भी सीट के लिए रिस्क लेने की स्थिति में नहीं है, क्योंकि पिछली बार सिर्फ 7-8 सीटों की कमी से भाजपा सरकार बनाने से चूक गई थी।