No Congress List Yet : कांग्रेस की पहली लिस्ट के लिए अभी और थोड़ा इंतजार! 

100 से ज्यादा नाम तय, ज्यादातर नाम विधायकों के, भाजपा की लिस्ट से रणनीति बदली!  

340

No Congress List Yet : कांग्रेस की पहली लिस्ट के लिए अभी और थोड़ा इंतजार! 

Bhopal : भाजपा ने अपनी दो लिस्ट आचार संहिता से पहले जारी कर दी! लेकिन, कांग्रेस अपने उम्मीदवारों को लेकर कोई जल्दबाजी करने के मूड में नहीं है। कांग्रेस ने 100 से ज्यादा सीटों के नाम तय कर लिए है। समझा जा रहा है कि 5 अक्टूबर के बाद कभी भी कांग्रेस की सूची आ सकती हैं।

विधानसभा चुनाव नवंबर में होना है। अक्टूबर माह के दूसरे सप्ताह में आचार संहिता कभी भी लग सकती है। इससे पहले भाजपा ने अपने 79 उम्मीदवार घोषित कर दिए। अब कांग्रेस की सूची का इंतजार है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस की पहली लिस्ट का इंतजार इसलिए लम्बा हो रहा है कि पार्टी पूरे प्रदेश में जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है। इसके समाप्त होने से पहले कांग्रेस यदि लिस्ट जारी करती है, तो पार्टी में टिकट नहीं मिलने से नाराजगी और विरोध सामने आ सकता है। ऐसे में पार्टी की 5 अक्टूबर को जन आक्रोश यात्रा समाप्त होने के बाद कभी भी लिस्ट जारी करने की संभावना है।

भाजपा की लिस्ट के बाद रणनीति बदली 

कांग्रेस के पैनल में आए सिंगल नाम पर दिल्ली की हरी झंडी मिल गई। इन नेताओं को चुनाव में जुट जाने के निर्देश भी दे दिए गए है। पार्टी सूत्रों के अनुसार कमलनाथ की अनुशंसा पर ज्यादातर टिकट तय हुए हैं और आगे भी होंगे। संभावना जताई जा रही है कि भाजपा के बड़े नेताओं को चुनाव में उतारने के बाद कांग्रेस अपनी रणनीति में बदलाव कर सकती है।

कांग्रेस ने अपनी 100 से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवारों का चयन कर लिया। दिल्ली में 13 और 14 सितंबर को कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में नामों पर मुहर लग गई। इसमें 60 से अधिक वर्तमान विधायक है। बाकी नए चेहरे शामिल है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस अधिकतर विधायकों को टिकट दे रही है। सर्वे में जिन विधायकों की स्थिति ज्यादा खराब सामने आई है, उनका ही टिकट काटा जाएगा।

कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भंवर जितेंद्र सिंह समेत अन्य पदाधिकारी साफ कर चुके है कि पार्टी इस पर जिताऊ उम्मीदवारों को ही टिकट देंगी। इसके लिए पार्टी काफी मेहनत कर रही है। क्षेत्र में स्थानीय कार्यकर्ताओं के फीडबैक के साथ ही पार्टी ने अलग-अलग सर्वे से दावेदारों की रिपोर्ट तैयार करवाई।