Killed Naxalite With Reward : हॉकफोर्स ने 14 लाख के इनामी नक्सली को मार गिराया!

विधानसभा चुनाव से पहले हॉकफोर्स की बड़ी कार्रवाई!

380

Killed Naxalite With Reward : हॉकफोर्स ने 14 लाख के इनामी नक्सली को मार गिराया!

Balaghat : नक्सली उन्मूलन ऑपरेशन में हॉकफोर्स को बड़ी सफलता मिली। फोर्स ने 14 लाख के इनामी नक्सली को ढेर किया, जिसकी पहचान नक्सली दलम टाडा दडेकसा के सदस्य कमलु के रूप में की गई। उस पर 14 लाख का इनाम घोषित था।

गुरुवार तड़के रूपझर थाना अंतर्गत कुंदल-कोद्दापार और सोंगुदा के जंगल में एसडीजी बिरसा हॉकफोर्स की जंगल सर्चिंग के दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। नक्सलियों से जवानों पर किए फायर के जवाब में हॉकफोर्स द्वारा की गई फायरिंग में नक्सली कमलु को मार गिराया। यह इस साल की तीसरी बड़ी सफलता है।

इससे पहले 22 अप्रैल को तड़के गढ़ी थाना अंतर्गत कदला के जंगल में बालाघाट पुलिस ने 14-14 लाख की इनामी महिला नक्सली एरिया कमांडर और गार्ड को मार गिराया था। नक्सलियों के पास से बंदूके, कारतूस, बड़ी मात्रा में असलहा और खाने पीने की सामग्री बरामद की गई है। जबकि बीते वर्ष बालाघाट पुलिस ने 6 बड़े नक्सलियों को मार गिराया था।

29 सितंबर को एक बार फिर हॉकफोर्स और नक्सली के बीच एक्सचेंज ऑफ फायर में हॉकफार्स के जवानों ने बहादुरी का परिचय देते हुए कमलु को मार गिराया है। इस घटना के बाद आईजी संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ और सीईओ हॉक मौजूद है। पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि और भी नक्सलियों के घायल होने की जानकारी मिली है। घटना के बाद क्षेत्र के जंगलो में सर्चिंग तेज कर दी गई है।