MLA Complained : कांग्रेस की महिला MLA ने पार्टी के नेता के खिलाफ FIR दर्ज कराई!

जानिए, MLA ने किस नेता खिलाफ क्या शिकायत की!

608

MLA Complained : कांग्रेस की महिला MLA ने पार्टी के नेता के खिलाफ FIR दर्ज कराई!

 

Satna : सतना की कांग्रेस विधायक कल्पना वर्मा ने पार्टी के एक नेता बबलू बागरी के खिलाफ अभद्रता की शिकायत की है। कल्पना वर्मा कांग्रेस से रैगांव विधानसभा क्षेत्र की विधायक हैं। महिला विधायक ने अपनी शिकायत में कहा कि उनको रोककर हाथ पकड़ने की कोशिश की गई। जानकारी में बताया गया कि विधायक कल्पना वर्मा ने कांग्रेस के एक नेता पर अभद्रता करने की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है।

पुलिस को की शिकायत में विधायक ने बताया कि वे क्षेत्र के दौरे पर थीं। गुरुवार को उनका कार्यक्रम सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हाथी सेक्टर में था। कल्पना वर्मा ने आरोप लगाया है कि मनोज बागरी बबलू और उनके कुछ साथी शराब पीकर उनकी गाड़ी के सामने आ गए। सभी ने विधायक का विरोध किया। जब विधायक कल्पना वर्मा बात करने के लिए गाड़ी से उतरी, तो उनका हाथ पकड़ने की कोशिश की गई। उनकी महिला सहायक के साथ भी अभद्रता की गई।

विधायक ने बताया कि आरोपी मनोज बागरी कांग्रेस के ही नेता हैं और टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। एक महिला विधायक के साथ अभद्रता से जुड़ा हुआ है, लिहाजा विधायक कल्पना वर्मा ने सिविल लाइन थाने जाकर घटना की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।