देवास जिले में पटाखा फैक्ट्री में हुए दुखद अग्निकांड में न्यायिक जांच आयोग के गठन की अधिसूचना जारी

61

देवास जिले में पटाखा फैक्ट्री में हुए दुखद अग्निकांड में न्यायिक जांच आयोग के गठन की अधिसूचना जारी

भोपाल: देवास जिले में पटाखा फैक्ट्री में हुए दुखद अग्निकांड में राज्य शासन ने एकल सदस्य न्यायिक जांच आयोग के गठन की अधिसूचना जारी की है। उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति श्री सुभाष काकड़े की अध्यक्षता में एकल सदस्य जांच आयोग नियुक्त किया गया है।
राज्य शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इस अग्निकांड में जांच के बिंदु निर्धारित किए गए हैं।

WhatsApp Image 2026 05 15 at 22.35.14
दुर्घटना के कारणों की जांच, दुर्घटना के संबंध में लापरवाही का परीक्षण तथा उत्तरदायित्व का निर्धारण, दुर्घटना के दौरान और दुर्घटना के उपरांत अग्निशमन बचाव, चिकित्सा सहायता एवं आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की प्रभावशीलता का परीक्षण आदि बिंदु शामिल हैं।
जारी अधिसूचना में बताया गया है कि आयोग इस अधिसूचना के प्रकाशन की तारीख से एक माह के भीतर अपनी जांच पूरी कर राज्य शासन को रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा।