अलकापुरी चौराहे पर भारत माता की प्रतिमा का अनावरण 

भारत माता के नाम से जाना जायेगा अब यह चौराहा विधायक काश्यप, भावनगर विधायक जीतू भाई वाघानी,महापौर पटेल की उपस्थिति में हुआ अनावरण 

1075

WhatsApp Image 2023 10 01 at 9.58.45 PM 2

अलकापुरी चौराहे पर भारत माता की प्रतिमा का अनावरण 

Ratlam :शहर के उतरी क्षेत्र स्थित अलकापुरी चौराहा पर रविवार शाम भारत माता प्रतिमा का अनावरण हुआ।अब यह चौराहा भारत माता चौराहे के नाम से जाना जाएगा।इस मौके पर चौराहे पर आतिशबाजी एवं भारत माता की जय-जयकार की गूंज हुई और उपस्थित जनों ने मां भारती की आरती की।समारोह में विधायक चेतन्य काश्यप, गुजरात भावनगर के विधायक जीतूभाई वाघानी,महापौर प्रहलाद पटेल,भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा,स्वामी कृष्णानन्द जी महाराज, जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डे मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

IMG 20231002 WA0004

 

मुख्य अतिथि विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि व्यक्ति अगर किसी कार्य को करने का मजबूत इरादे के साथ संकल्प लें तो व कार्य अवश्य पूर्ण होता हैं, महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा भारत माता उद्यान निर्माण व उद्यान में भारत माता की मूर्ति स्थापित करना इसका सशक्त उदाहरण हैं।उन्होंने कहा कि आज पुरे विश्व में मां भारती का गुणगान हो रहा हैं,यह हम सभी के लिए गर्व की बात हैं।

IMG 20231002 WA0008

महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा कि जब मैं पार्षद था तब यहां की स्थिति दयनीय थी,मैंने तब यह संकल्प लिया कि यहां पर भारत माता उद्यान विकसित होगा और उद्यान में मां भारती की प्रतिमा स्थापित होगी।जनता के आशीर्वाद से आज मेरा यह संकल्प पूरा हुआ हैं।इस कार्य के लिए मैं जनता का दिल से आभारी हुं कि मेरा संकल्प पूरा करने की उन्होंने मुझे प्रबल शक्ति दी।

IMG 20231002 WA0005

इस अवसर पर महापौर पटेल ने मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत नगर के 49 वार्डो की एकत्रित की गई मिट्टी के कलश मंच से उपस्थितों दिखाते हुए बताया कि देश की राजधानी दिल्ली में निर्मित होने वाले सबसे बड़े उद्यान निर्माण हेतु यह कलश दिल्ली पहुंचाया जाएगा।

गुजरात के भावनगर विधायक जीतूभाई वाघानी ने इस अवसर पर कहा कि आज विश्व के 178 देशों में भारत का गुणगान हो रहा है,भारत पुनः सोने की चिडिया बनने की और अग्रसर हैं।भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लूनेरा,स्वामी कृष्णानन्द जी महाराज, श्री प्रदीप पाण्डे ने भी उद्बोधन दिया।

IMG 20231002 WA0009

इस अवसर पर पूर्व सैनिक व उनके परिजनों का सम्मान किया गया।कार्यक्रम के दौरान विधायक चेतन्य काश्यप, भावनगर विधायक जीतूभाई वाघानी,स्वामी कृष्णानन्द जी महाराज, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा,भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, विधानसभा संयोजक बजरंग पुरोहित, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल,पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य निमिष व्यास,जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया,सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी,सुनील सारस्वत, जिला मंत्री सोना शर्मा, दिनेश शर्मा,प्रदीप पाण्डे, नेहा मेहर,राजेन्द्र नागर, सोनू यादव,नेता पक्ष भगत सिंह भदौरिया,क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती देवश्री पुरोहित,एमआईसी सदस्य पप्पू पुरोहित,अनिता कटारा,विशाल शर्मा, मनोहर लाल राजू सोनी, रामुभाई डाबी,सपना त्रिपाठी,मंडल अध्यक्ष विनोद यादव,निलेश गांधी, मयूर पुरोहित,कृष्ण कुमार सोनी,आदित्य डागा,पार्षद परमानन्द योगी,योगेश पापटवाल,धर्मेन्द्र रांका, निशा सोमानी,शबाना, आयुशी सांखला,कविता चौहान,अनिता वसावा, धीरज कुंवर राठौर,प्रीति कसेरा के साथ पवन सोमानी,शेरू पठान,गौरव त्रिपाठी,जलज सांखला, किशोर सिंह राठौर,संजय कसेरा,हेमराज वसावा, राजेन्द्र सिंह चौहान सहित नागरिकों ने भारत माता की मूर्ति का अनावरण आतिशबाजी के साथ किया।कार्यक्रम का संचालन विकास शैवाल ने किया व आभार क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती देवश्री पुरोहित ने माना।