
पढ़ना जारी रखें
इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (आईआईसी) में 7 से 14 अक्टूबर तक ओलम्पिक से जुड़ी फ़िल्मों की स्क्रीनिंग के साथ ही चित्र प्रदर्शनियां और कलात्मक कार्यशालाएं आयोजित होंगी।

उद्घाटन समारोह में अन्तर्राष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी (आईओसी) के ओलंपिक संग्रहालय के एसोसिएट डायरेक्टर यास्मीन मीचट्री और ओलंपिक फिल्म प्रोजेक्ट मैनेजर रॉबर्ट जैक्वियर द्वारा बताया कि महोत्सव में प्रसिद्ध फिल्म निर्माताओं की कुल 33 ओलंपिक फ़िल्मों का प्रदर्शन होंगा। इसके अलावा 10 ओलंपिक चैनल श्रृंखलाओं के माध्यम से ओलंपिक खेलों में भारत की गौरवमयी यात्रा को उजागर किया जायेंगा।
इस अवसर पर जाने माने ओलंपिक फोटोग्राफर डाना लिक्सेनबर्ग और लोरेंजो विट्टूरी तथा भारतीय फोटोग्राफर पॉलोमी बसु ने “ओलंपिज्म मेड विज़िबल” फोटो प्रदर्शनी परियोजना पर चर्चा की।
उद्घाटन समारोह में प्रतिष्ठित ओलंपियन अपर्णा पोपट, अंजलि भागवत, मनीषा मल्होत्रा, नेहा अग्रवाल, रेखा भिड़े, मनोज पिंगले, मुरलीकांत पेटकर, कमलेश मेहता और मर्विन फर्नांडीस आदि खिलाड़ियों ने भी मौजूद थे।
समारोह में ओडिशा के स्कूली बच्चों ने भी भाग लिया, जो कि महोत्सव में छायाकार पॉलोमी बसु के साथ “ओलंपिज्म मेड विज़िबल” प्रदर्शनी में भाग ले रहे हैं।

