WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

दिव्यांग जनों के अधिकार व सुविधाओं को आमजनों तक पहुंचाएं : डॉ शिवाजी कुमार

पी.डब्ल्यु.डी. संगठन देश के 28 राज्यों और 3 केन्द्र शासित प्रदेश में कार्यरत हैं संगठन के 11 लाख दिव्यांग जन सदस्य हैं!

WhatsApp Image 2023 10 02 At 12.30.18 PM

दिव्यांग जनों के अधिकार व सुविधाओं को आमजनों तक पहुंचाएं : डॉ शिवाजी कुमार

Ratlam : दिव्यांगो के अधिकारों को केंद्र सरकार ने दिव्यांग सुविधा अधिकार अधिनियम 2016 में 101 धाराओं को जोडा गया हैं।उसमें अब हर क्षेत्रों मे मिलने वाली सुविधाओं एवं अधिकारों का वर्णन हैं।कानून की जानकारी आमजनों तक पंहुचाने के लिए हमारा संगठन देश भर मे कार्यरत हैं।वर्तमान में पी.डब्ल्यु.डी. संगठन देश के 28 राज्यों और 3 केन्द्र शासित क्षेत्रों मे कार्यरत हैं तथा इसके 11 लाख दिव्यांग जन सदस्य हैं।इसका गठन 1-जनवरी-2000 में किया गया।हमारा संगठन आर्थिक,सामाजिक क्षेत्रों में दिव्यांग जनों के लिए कल्याणकारी योजनाओं पर कार्य करता हैं व समय-समय पर सरकार को दिव्यांग जनों की समस्याओं को लेकर सुझावों से अवगत कराता हैं,यह बातें संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ शिवाजी कुमार ने कही वह एम.पी.डब्ल्यू.संगठन (परसन विथ डिसएबिलिटी) की वार्षिक साधारण सभा को संबोधित करते हुए बोल रहें थे।सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष ह्रदय यादव,सक्षम सविता प्रकोष्ठ मालवा प्रांत प्रमुख अशोक जैन चौटाला,रेलवे एम्पलाइज युनियन मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र सोलंकी के आतिथ्य मे सम्पन्न हुई।

WhatsApp Image 2023 10 02 at 12.30.25 PM

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ह्रदय यादव ने कहा कि दिव्यांगो को मिलने वाली सुविधाओं एवं अधिकारों की जानकारी प्रदेश के सभी जिलों में पंहुचाने के लिए 11 सदस्यों की जिला समितियां गठित की जा रही हैं। इन समितियों में कोषाध्यक्ष का पद नहीं रहेगा।इसलिए न तो किसी से चंदा लेना है और ना ही चंदा देना हैं।सुविधाएं एवं अधिकारों को आमजन तक पंहुचाने के लिए पम्पलेट वितरण का कार्य समिति करेगी।

सक्षम सविता प्रकोष्ठ के प्रमुख अशोक जैन चौटाला ने कहा कि बिहार राज्य के निशक्तजन आयोग के पूर्व आयुक्त डॉ शिवाजी दिल्ली से हमारे बीच में हैं ओर उनके अनुभवों का लाभ हमे मिलेगा।सक्षम संगठन दिव्यांगजनो को शासन से मिलने वाली सुविधाएं तथा अधिकार दिलाने व जन-जन तक पहुंचाने के लिए PWD संगठन के साथ कार्य करेगा।

WhatsApp Image 2023 10 02 at 12.30.25 PM 1

रेलवे एम्पलाइज युनियन मंडल अध्यक्ष ने रेलवे के दिव्यांग कर्मचारियों सुविधाएं व उनके सम्मान को बनाए रखने का कार्य करेगा।व युनियन भी अच्छे कार्यों में सहयोग प्रदान करेगा।
सभा की अध्यक्षता कर रहें प्रदेश अध्यक्ष
गिरीश शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विश्वास दिलाया कि संगठन का विस्तार पुरे प्रदेश मे किया जाएगा।साधारण सभा में प्रदेश के कई जिलों से व रतलाम जिले के 60 से अधिक दिव्यांग प्रतिनिधि उपस्थित हुए।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।संचालन अशोक दुबे ने व आभार राजेन्द्र रायक ने माना।