स्कूटी पर स्मैक लेकर जाते 2 युवक पकड़ाए

962

स्कूटी पर स्मैक लेकर जाते 2 युवक पकड़ाए

Ratlam : SP राहुल कुमार लोढा के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों द्वारा मादक पदार्थों के व्यापार एवं परिवहन से जुड़े संदिग्ध लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही थी।

IMG 20231008 WA0064

मुखबिर से मिली सूचना पर पिपलौदा थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने टीम को संदिग्ध लोगों की जानकारी प्राप्त करने के निर्देश देकर सक्रिय किया था।सूचना पर शनिवार को पुलिस ने 2 आरोपियों को 25 ग्राम स्मैक लेकर जाते हुए गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपी रोहित उम्र 20 पिता मनोज इन्दौर,मुनेन्द्र सिंह उम्र 22 पिता मानवेन्द्र सिंह सेंगर इन्दौर हैं।उनसे स्कूटी भी जप्त की गई।

IMG 20231008 WA0063

*_इनकी रही सराहनीय भूमिका_* 

निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान,उपनिरीक्षक गोपाल बोराना,कचरू लाल दायमा,सहायक उपनिरीक्षक सीताराम तेनिवार,प्रधान आरक्षक नीरज त्यागी,घनश्याम नागर,आरक्षक विष्णु सिंह, शैलेन्द्र सिंह,अनिल पाटीदार,सांवरिया पाटीदार,राकेश पाटीदार, चैनराम पाटीदार,दिनेश भार्गव,हरिओम देवड़ा, संजय डामोर,सादिक मंसुरी,आशीष शर्मा,रोनिक गोहनलाल,रोनिक, लोकेश,रायसिंह देवड़ा का सराहनीय योगदान रहा।