उज्जैन में दुष्कर्म का शिकार हुई नाबालिग बच्ची की इंदौर अस्पताल से हुई छुट्टी

228

उज्जैन में दुष्कर्म का शिकार हुई नाबालिग बच्ची की इंदौर अस्पताल से हुई छुट्टी

उज्जैन से मुकेश भीष्म

उज्जैन: उज्जैन में दुष्कर्म का शिकार हुई नाबालिग बच्ची की इंदौर अस्पताल से छुट्टी हो गई है। बच्ची अब स्वस्थ है और घाव भरने के साथ ही टांके भी कट गए हैं। बच्ची का स्वास्थ्य ठीक होने के साथ ही इंदौर में बच्ची को अस्पताल से डिस्चार्ज करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी थी। इसमें न्यायालय से मार्गदर्शन के साथ उज्जैन पुलिस व प्रशासन से भी पत्र लिखकर संपर्क किया गया।

प्रशासन की सहमति के बाद बच्ची को डिस्चार्ज करने की कार्रवाई पूरी की गई।अस्पताल से छुट्टी होने के बाद उज्जैन की बाल कल्याण समिति और उज्जैन पुलिस द्वारा बच्ची को उज्जैन लाया गया तथा उसे परिजन को सौपा गया।
गत माह उज्जैन में दुष्कर्म का शिकार हुई सतना की नाबालिग 15 वर्षीय बच्ची को गंभीर हालत में इंदौर रैफर किया गया था। यहां डॉक्टरों और पुलिस की निगरानी में बच्ची का उपचार चल रहा था।