Zomato Girl : पुलिस ने जोमेटो गर्ल बनकर बिना हेलमेट बाइक चलाने पर चालान काटा!

जोमेटो कंपनी के मालिक ने लड़की के स्टाफ में होने का खंडन किया!

645

Zomato Girl : पुलिस ने जोमेटो गर्ल बनकर बिना हेलमेट बाइक चलाने पर चालान काटा!

Indore : एक लड़की को जोमैटो गर्ल बनकर रील बनाना महंगा पड़ गया। रील बनाने के बाद पुलिस ने उसका चालान काट दिया। युवती ने रील बनाकर इसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। युवती ने बाइक पर बिना हेलमेट लगाए पब्लिक स्टंट किया था। युवती ने रील बनाकर इसे अपने सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपलोड कर दिया था जिसे देखते ही देखते लाखों व्यूज मिले।

पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक लड़की जोमैटो डिलीवरी की वेशभूषा में बिना हेलमेट बाइक चलाती हुई दिखाई दी। यातायात पुलिस ने वीडियो के सम्बंध में जानकारी निकालकर लड़की से सम्पर्क किया। इससे पता चला कि बाइक चला रही पल्लवी चौधरी ने अपनी गलती को मानते हुए कहा गया कि मैं जोमैटो में नहीं हूं। रील बनाने के लिए वह शूट किया गया था। इस दौरान मैंने हेलमेट नहीं पहना, जो वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया।

IMG 20231023 WA0051

मैं इस गलती को मानती हूं और आगे से यातायात नियमों का जिम्मेदारी पूर्वक पालन करूंगी। यातायात प्रबंधन पुलिस की सूबेदार आशा यादव द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन से पल्लवी चौधरी द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालानी कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने पल्लवी चौधरी का 300 सौ रुपए का चालान काट दिया। ये चालान बिना हेलमेट पहने बाइक चलाने के कारण काटा गया। आगे से उसे यातायात नियमों का पालन करके ही वाहन चलाने की हिदायत भी दी गई।

 

क्या थी पूरी घटना 

पल्लवी चौधरी इंदौर में रहकर पढ़ाई और नौकरी कर रही हैं। सोशल मीडिया चैनल पर उन्होंने कुछ दिन पहले एक वीडियो बनाकर अपलोड किया था। इस वीडियो में पल्लवी शॉर्ट ब्लू जींस और रेड टॉप पहने हुए हैं। पल्लवी एक यामाहा आर-15 बाइक राइड कर रही हैं और उनकी पीठ पर एक Zomato का हॉट बैग टंगा है। अपनी अदाओं से पल्लवी हर किसी को अपनी और आकर्षित करने में सफल भी रहीं। लोग सोचने लगे कि इंदौर में अब Zomato Food डिलीवरी इस तरह से भी हो रही है। लेकिन, लोगों को नहीं पता था कि ये पल्लवी का एक स्टंट मात्र है। उन्होंने संदेश दिया कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं और अब फूड डिलीवरी भी उन्हें रोजगार देने के बड़ा जरिया बन रहा है। इसमें भी उन्हें आगे आकर काम करना चाहिए।

 

कंपनी ने खंडन किया 

पल्लवी चौधरी का ये वीडियो देश के कोने-कोने तक जमकर वायरल हुआ। बात जोमैटो कंपनी के मालिक तक भी पहुंची। जिसके बाद कंपनी ने खंडन करते हुए अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर लिखा कि पल्लवी उनकी कर्मचारी नहीं है। कंपनी अपने कर्मचारियों को बिना हेलमेट ड्राइव करने की छूट नहीं देती। विजयनगर क्षेत्र में ऐसा पहली बार वीडियो नहीं बनाया गया। उससे पहले भी एक लड़की ने सरेआम चौराहे पर डांस करके खुद को फेमस करने का प्रयास किया और रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। इस मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए लड़की को बुलाकर समझाइए दी थी। लेकिन, इस बार चालान काटा गया।