Rebellion in BJP : भाजपा उम्मीदवार नीना वर्मा के खिलाफ राजीव यादव का विद्रोह, चुनाव लड़ने का संकेत!

उन्होंने कहा 'यह चुनाव परिवारवाद, वंशवाद और माफिया वाद के खिलाफ!'

529

Rebellion in BJP : भाजपा उम्मीदवार नीना वर्मा के खिलाफ राजीव यादव का विद्रोह, चुनाव लड़ने का संकेत!

 

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

 

Dhar : धार विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों में विद्रोह का बिगुल बज गया। रविवार को जहां कांग्रेस उम्मीदवार प्रभादेवी गौतम को टिकट दिए जाने पर कुलदीप सिंह बुंदेला ने विरोध किया था। आज वही स्थिति भाजपा उम्मीदवार नीना वर्मा को लेकर सामने आई। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव यादव खुलकर नीना वर्मा के विरोध में सामने आए।

एक निजी गार्डन में पूर्व सीसीबी अध्यक्ष एवं पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने भाजपा उम्मीदवार नीना वर्मा का खुला विरोध किया। उनका कहना है कि वे कार्यकर्ताओ के बीच लगातार बैठक करेंगे और इसके बाद कार्यकर्ताओं के आदेश पर 29 अक्टूबर को नामांकन फार्म भरेगें। उन्होंने कहा कि यह चुनाव परिवारवाद, वंशवाद और माफिया वाद के खिलाफ है और वे जरुर चुनाव लड़ेंगे।

राजीव यादव ने कहा कि उन्होंने किसानों के बीच काम किया, उन्हें जैविक खेती से जोड़ा और कार्यकर्ताओं को जागृत किया। उन्होंने कहा कि पीथमपुर की फैक्ट्रियों में स्थानीय बेरोजगारों को काम दिलाना मेरा अभियान है और निश्चित रूप से इसे में पूरा करूँगा और 29 तारीख को कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला करूँगा।