Student Committed Suicide : 10 साल से हॉस्टल में रहने वाली छात्रा ने सुसाइड किया!,  

सुसाइड नोट में छात्रा ने मां पर कई गंभीर आरोप लगाए! 

606
Businessman Committed Suicide : पैसा न मिलने से परेशान सोना-चांदी व्यापारी ने आत्महत्या की!

Student Committed Suicide : 10 साल से हॉस्टल में रहने वाली छात्रा ने सुसाइड किया!

Dehradun (Uttarakhand) : यहां के एक बोर्डिंग स्कूल से नौवीं कक्षा में पढ़ रही छात्रा ने आत्महत्या कर ली। इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि मृतक छात्रा गाजियाबाद की रहने वाली थी और दस साल से यही पढ़ रही थी। इस छात्रा ने बाथरूम में फांसी लगाकर जान दी। उसने शरीर पर बांधने वाली गरम पट्टी से फंदा बनाया। उसके कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपनी मां के बारे में कई बातें लिखी हैं। कुछ बातें आपत्तिजनक भी बताई जा रही।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। छात्रा की मां ने मौखिक रूप से स्कूल प्रबंधन पर कुछ आरोप लगाए। लेकिन, उन्होंने लिखित शिकायत नहीं की। एसपी (सिटी) सरिता डोभाल ने बताया कि घटना सोमवार रात को हुई। मृतक छात्रा की पहचान वाणी पुत्री बबीता निवासी बिनसर पार्क, वैभव खंड इंदिरापुरम गाजियाबाद के रूप में हुई है।

वाणी स्कूल परिसर के हॉस्टल में रहकर बीते 10 साल से पढ़ाई कर रही थी। रात के समय वाणी अन्य छात्राओं से पहले ही अपने कमरे में आ गई। इस बीच छात्राओं ने देखा कि वाणी अपने कमरे में नहीं है। इस पर उन्होंने आसपास देखा तो वह नहीं मिली। उन्होंने देखा कि बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद है। उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई।

साथी छात्राओं ने हॉस्टल प्रबंधन को सूचना दी। हॉस्टल के कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो सबके होश उड़ गए। वाणी फंदे पर लटक रही थी। कर्मचारियों ने उसे फंदे से उतारा और एक निजी अस्पताल ले गए। लेकिन, डॉक्टर ने वाणी को मृत घोषित कर दिया। देर रात पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लिया और परिजनों को देहरादून बुलाया।

 

पति से अलग रहती है मां

छात्रा के शव का मंगलवार को डॉक्टर के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया और इसकी वीडियोग्राफी की गई। उसके कमरे की तलाशी लेने पर कॉपी में लिखा एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। उसने सुसाइड नोट में अपनी मां के संबंध में कुछ बातें लिखी हैं। कुछ ऐसी बातें भी हैं, जिनका खुलासा नहीं किया जा सकता है। इन सबसे पुलिस इसे पारिवारिक परिस्थितियों से तंग आकर ही आत्महत्या करना मान रही है। उसकी मां अपने पति से अलग रहती हैं और वही उसके लिए खर्च आदि हॉस्टल में भेजती थीं। छात्रा की मां प्राइवेट कंपनी में कार्यरत है।