
पढ़ना जारी रखें
कलेक्टर श्री वर्मा ने बताया कि प्रस्तावित गाइडलाइन दरों को आमजन से सुझाव प्राप्त करने के लिए सात दिनों तक सार्वजनिक किया जाएगा। इस अवधि में प्राप्त सुझावों और आपत्तियों पर विचार करते हुए पुनः जिला मूल्यांकन समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। इसके बाद अंतिम प्रस्ताव को केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड को अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा।
बैठक में चर्चा के दौरान बताया गया कि वर्तमान में अधिकतम 185 प्रतिशत तक वृद्धि का प्रस्ताव रखा गया था। हालांकि बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुसार कुछ स्थानों पर इसे और संशोधित किया जाएगा।
संपदा पोर्टल से प्राप्त पंजीयन आंकड़ों के अनुसार कई क्षेत्रों में संपत्तियों का पंजीयन गाइडलाइन दर से काफी अधिक मूल्य पर हुआ है। उदाहरण के तौर पर जहां गाइडलाइन दर 10 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर थी, वहां 50 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर तक पंजीयन दर्ज हुए, जो लगभग 500 प्रतिशत तक अधिक हैं। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर संबंधित लोकेशनों में दरों में वृद्धि प्रस्तावित की गई है।
प्रस्तावित दरों को सोमवार से आमजन के सुझावों के लिए सार्वजनिक किया जाएगा। प्राप्त सुझावों के आधार पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।जिला मूल्यांकन समिति में अनुमोदित दरों को आमजन के सुझाव हेतु 16 मार्च 2026 से 21 मार्च 2026 तक जिला पंजीयक एवं उप पंजीयक कार्यालय क्रमांक 1,2,3,4 में रखा जाएगा साथ ही आमजन चाहे तो गाइडलाइन पर सुझाव ह्वाट्सऐप नंबर 9893320632 एवं 9770426465 पर भी दे सकते है । इसके अतिरिक्त विभाग की ईमेल id– [email protected] पर भी भेज सकते है ।
