MBA Sarpanch in BJP : MBA सरपंच छवि राजावत भाजपा में शामिल हुई!   

ग्रामीण विकास के प्रति उनके सबसे अलग सोच ने लोकप्रियता दिलाई! 

398

MBA Sarpanch in BJP : MBA सरपंच छवि राजावत भाजपा में शामिल हुई! 

 

Jaipur : छवि राजावत की देश में अपनी अलग पहचान है। राजस्थान के टोंक जिले की मालपुरा पंचायत की सोडा ग्राम पंचायत सोडा दो बार सरपंच रहीं। उन्हें देश की पहली एमबीए सरपंच कहा जाता रहा है। छवि राजावत अब भाजपा में शामिल हो गई। शनिवार को उन्होंने भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ली। उन्हें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व सांसद नारायण पंचारिया और झोटवाड़ा उम्मीदवार राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

IMG 20231112 WA0141

छवि ने अजमेर के मेयो गर्ल्स स्कूल से स्कूली शिक्षा ली, उसके बाद दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज और बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ़ मॉडर्न मैनेजमेंट पुणे से एमबीए की डिग्री हासिल की। करीब 7 साल तक दिल्ली, मुंबई, जयपुर के कई कंपनियों में नौकरी की। ग्रामीण विकास के प्रति उनके सबसे अलग सोच की वजह से सोशल मीडिया पर भी फॉलो किया जाता है। छवि जब सरपंच बनी तब वे सबसे कम उम्र और सबसे पढ़ी-लिखी सरपंच थीं। एमबीए करने के बावजूद उन्होंने गांवों के विकास और ग्रामीणों का उत्थान करने की दिशा में आगे बढ़ना मुनासिब समझा। उनके इस फैसले की हर तरफ सराहना हुई। वे एक यूथ आइकन बन गईं।

IMG 20231112 WA0140

केबीसी शो में भी दिखाई दी 

छवि राजावत पिछले साल अमिताभ बच्चन के लोकप्रिय शो केबीसी में भी नज़र आई थीं। इस शो में उनके साथ झुंझुनू जिले के लांबी अहीर सहीद नरसिंहपुर सरपंच नीरू यादव भी थीं। इन दोनों सरपंच ने शिक्षा, समाज व महिलाओं के लिए किए बेहतरीन कार्यों के चलते केबीसी से बतौर गेस्ट बुलाया गया था। इस कार्यक्रम में दोनों शख्सियतों ने अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों का विकास मॉडल साझा किया था। साथ ही गांव-ग्रामीणों को होने वाली परेशानियों के बारे में भी बताया था।

छवि के सरपंच बनने से दशक पहले उनके दादा ब्रिगेडियर रघुबीर सिंह उसी गांव के सरपंच थे। सरपंच बनने के बाद छवि ने वर्षा जल संयन और घर-घर शौचालय जैसे कई योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया।