Jeetu Patwari Leaves : प्रदेश अध्यक्ष का पद भार ग्रहण करने जीतू पटवारी रवाना!

इंदौर से उज्जैन जाकर महाकाल के दर्शन करेंगे, सैकड़ों कार्यकर्ताओ के साथ रवाना!

812

Jeetu Patwari Leaves : प्रदेश अध्यक्ष का पद भार ग्रहण करने जीतू पटवारी रवाना!

Indore : प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद जीतू पटवारी इंदौर से भोपाल के लिए रवाना हुए। इस दौरान पटवारी के घर के बाहर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे और उनका जमकर स्वागत किया। आज उज्जैन से देवास और सोनकच्छ होते हुए पटवारी भोपाल पहुंचकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पद भार ग्रहण करेंगे।

जीतू पटवारी घर से निकलकर सड़क मार्ग से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ उज्जैन के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने बड़ा गणपति मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जगह जगह मंच लगाकर स्वागत किया।

WhatsApp Image 2023 12 19 at 11.56.56

मध्य प्रदेश के नव नमनोनीत अध्यक्ष जीतू पटवारी भोपाल पहुंचने से पहले उज्जैन पहुचकर भगवान महाकाल के दर्शन करेंगे। वे देवास, सोनकच्छ, आष्ठा और अन्य स्थानों पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद भोपाल के लिए रवाना होंगे। वहां विशाल रैली के साथ कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष का पद भार ग्रहण करेंगे।