Additional Charge To IAS Officers: MP में IAS अधिकारियों में फेरबदल,2 PS को अतिरिक्त प्रभार

952
IAS Empanelment

Additional Charge To IAS Officers: MP में IAS अधिकारियों में फेरबदल,2 PS को अतिरिक्त प्रभार

 

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने IAS अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया है।

Screenshot 20231220 0706092

जनसंपर्क आयुक्त और मेट्रो के प्रबंध संचालक भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2009 बैच के IAS अधिकारी मनीष सिंह को मंत्रालय में अपर सचिव बना दिया गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1993 बैच के IAS अधिकारी नीरज मंडलोई को अपने वर्तमान दायित्व के साथ-साथ मेट्रो के एमडी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मंडलोई नगरीय प्रशासन और आवास विभाग के प्रमुख सचिव हैं। इसी प्रकार जनसंपर्क आयुक्त का प्रभार मुख्यमंत्री के सचिव विवेक पोरवाल को दिया गया है। पोरवाल भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2000 बैच के IAS अधिकारी हैं।