Omicron Variant : अमेरिकी साइंटिस्ट एंथोनी फाउची ने क्या कहा!

नया वेरिएंट कमजोर, अमेरिका यात्रा प्रतिबंध हटाएगा 

623
Omicron Variant : अमेरिकी साइंटिस्ट एंथोनी फाउची ने क्या कहा!

Washington : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉ. एंथोनी फाउची का कहना है कि COVID-19 के नए वेरिएंट Omicron के असर को परखने में अभी वक़्त लगेगा। लेकिन, शुरुआत बताती है कि यह Variant पहले के वेरिएंट की तरह खतरनाक नहीं है। संभवतः ये उनसे भी कमजोर और हल्का हो! फाउची ने एक इंटरव्यू में कहा कि यह निश्चित रूप से डेल्टा से ज्यादा गंभीर नहीं है।

चिकित्सा विशेषज्ञ ने बताया कि मुझे लगता है कि दक्षिण अफ्रीका में इसे कम से कम कुछ हफ्ते और लगेंगे। फिर ये दुनिया के बाकी हिस्सों में भी फैल सकता है। लेकिन, इसकी गंभीरता को देखने में समय लग सकता है। उन्होंने कहा कि अभी ऐसा नहीं लगता कि इसमें बहुत गंभीरता है! लेकिन, हकीकत में हमें यह तय करने से पहले सावधान रहना होगा। डेल्टा की तुलना में किसी भी गंभीर बीमारी का कारण नहीं बनता तो यह कमजोर मन जा सकता है।

डॉ. एंथोनी फाउची ने यह निष्कर्ष निकालने से पहले अतिरिक्त जानकारी की आवश्यकता पर भी जोर दिया। लेकिन यह भी कहा कि Omicron में बहुत गंभीरता नजर नहीं आती। यही कारण है कि अमेरिका की बाइडेन सरकार अब यात्रा प्रतिबंधों में ढील देने पर विचार कर रही है। Omicron वेरिएंट के सामने आने के बाद सुरक्षा के लिहाज से यात्रा प्रतिबंध लागू किए गए थे। लेकिन, यह नहीं बताया कि प्रतिबंध कब हटाए जाएंगे। उन्होंने आशा जताई कि प्रतिबंध उचित समय पर हटा लिए जाएंगे।