आज मंत्रियों के विभाग का बंटवारा, जानिए किस मंत्री को कौन सा विभाग मिलने की संभावना?

2903

आज मंत्रियों के विभाग का बंटवारा, जानिए किस मंत्री को कौन सा विभाग मिलने की संभावना?

भोपाल: मध्य प्रदेश में नवगठित मंत्रिमंडल के मंत्रियों में विभागों का बंटवारा आज होने की आसार हैं।
एक स्थानीय चैनल द्वारा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि

कैलाश विजयवर्गीय को गृह, प्रहलाद पटेल ग्रामीण विकास, राकेश सिंह नगरीय प्रशासन, राव उदय प्रताप सिंह लोक निर्माण, तुलसी सिलावट स्वास्थ्य,विजय शाह ग्रामीण उद्योग और लघु उद्योग,करण सिंह वर्मा वन, राकेश शुक्ला खेल और युवा कल्याण,चेतन काश्यप उद्योग, ऐदल सिंह कंसाना कृषि, नागर सिंह चौहान पशुपालन, संपत्तिया उइके महिला बाल विकास, करण सिंह वर्मा वन, इंदर सिंह परमार राजस्व एवं परिवहन, गोविंद सिंह राजपूत जल संसाधन,प्रद्युम्न सिंह तोमर खाद्य और विश्वास सारंग को संसदीय कार्य विभाग का मंत्री बनाया जा सकता है।

अभी तक विभागों के वितरण की घोषणा अधिकृत रूप से नहीं हुई है। यह केवल एक संभावना है और इस समाचार का आधार एक रीजनल चैनल द्वारा दी गई जानकारी है।