MBA Student Dies of Heart Attack: भोपाल में MBA कर रहे 22 वर्षीय छात्र की हार्ट अटैक से मौत

3000

MBA Student Dies of Heart Attack: भोपाल में MBA कर रहे 22 वर्षीय छात्र की हार्ट अटैक से मौत

 

भोपाल: भोपाल में एक छात्र की हार्ट अटैक से मौत का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी अनुसार भोपाल के TIT कॉलेज से MBA कर रहे 22 वर्षीय छात्र की हार्ट अटैक से मौत हो गई। छात्र को उसके दोस्त पटेल नगर स्थित गायत्री हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद छात्र को मृत घोषित कर दिया।

 

पिपलानी थाना पुलिस ने बताया कि रीवा निवासी विवेक सोनी (22) अयोध्या नगर क्षेत्र में दोस्तों के साथ रहता था। सोमवार रात करीब 8 बजे वह फ्लैट में दोस्तों के साथ सब्जी बना रहा था। तभी उसने दोस्तों से सीने में दर्द की बात कही, और किचन में ही बेहोश होकर गिर पड़ा। विवेक को तुरंत पटेल नगर स्थित गायत्री हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के वक्त विवेक सोनी के साथ मौजूद रहे दोस्तों ने बताया कि सोमवार रात हम चार दोस्त अयोध्या नगर के फ्लैट में पढ़ाई करने एकत्रित हुए थे। हम सभी पढ़ाई शुरू करने ही वाले थे, तभी विवेक ने कहा- पहले खाना खाएंगे, फिर पढ़ेंगे। रात करीब 8 बजे होंगे। विवेक किचन में चला गया। वह सब्जी बनाते हुए बात कर रहा था। तभी अचानक गिर गया। हमने देखा तो वह सीने को हाथ से पकड़े हुए था। कुछ बोल नहीं पा रहा था। हम तुरंत उसे पटेल नगर स्थित गायत्री हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।