Rajasthan Cabinet Expansion: राज्यपाल ने 22 मंत्रियों को शपथ दिलवाई,12 कैबिनेट,5 स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री और 5 राज्य मंत्री शामिल

431

Rajasthan Cabinet Expansion: राज्यपाल ने 22 मंत्रियों को शपथ दिलवाई,12 कैबिनेट,5 स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री और 5 राज्य मंत्री शामिल

गोपेन्द्र नाथ भट्ट की रिपोर्ट 

जयपुर:राजस्थान में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के मंत्रिपरिषद का पहला विस्तार कर दिया गया है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने शनिवार को राजभवन जयपुर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 22 मंत्रियों को शपथ दिलवाई।

भजन लाल शर्मा मंत्रिपरिषद में 12 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 5 राज्य मंत्री शामिल किए गए हैं। जिसमें अनुभवी चेहरों के साथ पहली बार विधायक बने युवा चेहरे भी शामिल हैं।

राज्यपाल कलराज मिश्र ने 12 कैबिनेट मंत्री के रूप में डॉ.किरोड़ीलाल मीणा, गजेंद्र सिंह खींवसर, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, बाबूलाल खराड़ी, मदन दिलावर, जोगाराम पटेल, सुरेश सिंह रावत, अविनाश गहलोत, जोराराम कुमावत, हेमंत मीणा, कन्हैयालाल चौधरी, सुमित गोदारा को शपथ दिलाई।

इसके अलावा राज्यपाल मिश्र ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में संजय शर्मा, गौतम कुमार दक, झाबर सिंह खर्रा, सुरेंद्र पाल टीटी, हीरालाल नागर को शपथ दिलाई।

इसके अलावा उन्होंने राज्य मंत्री के रूप में ओटाराम देवासी, विजय सिंह चौधरी, मंजू बाघमार, केके विश्नोई और जवाहर सिंह बेढ़म को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

समारोह में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने एक एक मंत्री का शपथ ग्रहण के लिए नाम पुकारा। मुख्य सचिव उषा शर्मा ने समारोह का संचालन किया।

भजन लाल शर्मा मंत्रिपरिषद में दो उप मुख्य मंत्री दीया कुमारी और डॉ प्रेम चंद बैरवा के साथ अब 25 सदस्य हो गए है जिसमें दो महिला सदस्य भी शामिल है। शपथ ग्रहण

समारोह के बाद मंच पर मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों का राज्यपाल कलराज मिश्र के साथ ग्रुप फोटो भी लिया गया

इस मौके पर उप मुख्य मंत्री दीया कुमारी और डॉ प्रेम चंद बैरवा के साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह संगठन मंत्री चंद्र शेखर मिश्रा विधायक और अधिकारी गण तथा पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद थे।