21 IAS Officers Promoted In MP: 12 IAS अधिकारियों को सुपर टाइम और 9 को सीनियर टाइम स्केल

941
IAS Empanelment

21 IAS Officers Promoted In MP: 12 IAS अधिकारियों को सुपर टाइम और 9 को सीनियर टाइम स्केल

भोपाल: नया साल MP में IAS अधिकारियों के लिए खुशखबरी लेकर आया है। प्रदेश में 21 IAS अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है। इनमें 12 IAS अधिकारियों को सुपर टाइम और 9 को सीनियर टाइम स्केल मिला है।

राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिन अधिकारियों को सुपर टाइम स्केल में पदोन्नत किया गया है, वे सभी 2008 बैच के अधिकारी हैं। उनके नाम हैं कृष्ण गोपाल तिवारी, भरत यादव, सीबी चक्रवर्ती,सुरभि गुप्ता, शिल्पा गुप्ता,मनोज खत्री,गोपाल चंद्र डॉड़, दिलीप कुमार, उर्मिला सुरेंद्र शुक्ला,वीरेंद्र सिंह रावत, आलोक कुमार सिंह और ललित कुमार दाहिमा।

इसी प्रकार 9 जूनियर अधिकारियों को सीनियर टाइम स्केल पर पदोन्नत किया गया है। ये अधिकारी हैं: हिमांशु जैन, अभिषेक सराफ, अनिल कुमार राठौर, अंशुमन राज, प्रखर सिंह, विवेक के वी, अग्रिम कुमार, आर अंजलि और सर्जना यादव। ये सभी अधिकारी भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2020 बैच के हैं।

सभी अधिकारियों का पदोन्नति आदेश 1 जनवरी 2024 से प्रभावशील होगा।