Weather Update : मौसम फिर बदला, सुबह से कोहरा और बूंदाबांदी, मावठे की स्थिति!    

ठंड चमकी, अभी तीन दिन तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार! 

265

Weather Update : मौसम फिर बदला, सुबह से कोहरा और बूंदाबांदी, मावठे की स्थिति!

Indore : नवंबर और दिसंबर में ठंड नहीं पड़ी। लेकिन, जनवरी के शुरू होते ही मौसम बदल गया। लोगों को ठंड से अभी तक राहत नहीं मिली। शहर में रविवार सुबह से कोहरा छाया हुआ है। शहर के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में सुबह करीब 9 बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। सुबह न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक 10 जनवरी तक यही स्थिति रहेगी।

मौसम शनिवार से ही बदला हुआ है। तेज ठंडी हवाओं की वजह से दिनभर लोग ठिठुरते रहे। शनिवार को कुछ देर के लिए सूरज निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन, रविवार सुबह से फिर मौसम बदला। शनिवार को भी दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम रहा और हवा की गति 15 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। वहीं विजिबिलिटी 3 हजार मीटर तक थी। दोपहर बाद धूप निकलने से कुछ राहत मिली। अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री दर्ज किया गया। बावजूद ठंड ने कंपकंपाने पर मजबूर किया। मौसम में नमी बनी हुई थी।

शनिवार को भी दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। दिन में बादल छाए रहे। शाम को ठंडी हवाओं ने जरूर मौसम को खुशनुमा बना दिया। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो कि सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार सुबह से लेकर शाम तक कंपकंपाने वाली ठंड रही। वहीं इस बार सीजन में पहली बार दिन के तापमान में 7 डिग्री की गिरावट आई। शनिवार को इंदौर में 13 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। जिसने काफी ठिठुरन पैदा कर दी और इसका असर जनजीवन पर भी दिखा।

मौसम वैज्ञानिकों ने दो-तीन दिए ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार जताए हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जनवरी के पहले सप्ताह में पिछले चार दिन से लगातार ठंड का अहसास बढ़ा है। मौसमी सिस्टम के कारण नमी ज्यादा आ रही है। जब ऐसी स्थिति हो तब घना कोहरा छा जाता है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर के कारण भी सिस्टम से ज्यादा नमी आ रही है।

मावठे जैसी स्थिति 

आने वाले एक दो दिन में इंदौर में बूंदाबांदी के साथ मावठे की स्थिति बन सकती है। मौसम में नमी बनी हुई थी। आर्द्रता 78 प्रतिशत दर्ज की गई है। इस बार ठंड दिसम्बर तक बेअसर रही। इसके बाद मौसम में ठंडक घुलती गई और दिन का तापमान छ: दिनों से लगातार कम हो रहा है। इसी तरह रात के तापमान भी मामूली उतार-चढ़ाव के बाद अब 13 डिग्री के करीब है। हालांकि यह अभी भी सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा ही है लेकिन जिस तरह से मौसम का रुख है उससे संभव है कि इसमें भी गिरावट आएगी। 10 जनवरी तक मौसम ऐसा ही रहने के आसार हैं।