स्व डॉ मूलाराम जोशी स्मृति सम्मान के लिए इंदौर के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ रमेश चंद्र शर्मा चयनित

48

स्व डॉ मूलाराम जोशी स्मृति सम्मान के लिए इंदौर के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ रमेश चंद्र शर्मा चयनित

इंदौर: इंदौर के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ रमेशचंद्र शर्मा की काव्य कृति ‘लहरों पर सवार जिंदगी’ और उनकी लंबी साहित्य सेवा के लिए देश का लब्ध प्रतिष्ठित स्वर्गीय डॉ मूलाराम जोशी स्मृति सम्मान 2026 के लिए चयन किया गया है। इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए संपूर्ण देश से प्रविष्टियां आई थी।

भोपाल में होने वाले भव्य सम्मान समारोह में डॉ रमेशचंद्र शर्मा को ₹11000 सम्मान निधि, प्रशस्ति पत्र, शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया जाएगा।

इसके पूर्व साहित्यकार मनीष वैद्य, डॉ स्वाति तिवारी और मुरलीधर चांदनीवाला इस पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं।

*डॉ रमेशचंद्र शर्मा* 

शासकीय महाविद्यालय में प्राध्यापक रह चुके एवं केंद्रीय सेवा से सेवानिवृत्ति डॉ शर्मा विगत 50 वर्ष से माॅ वाग्देवी के मौन अनन्य साधक रहे हैं। आप सरल सहज व्यक्तित्व के धनी हैं। आपकी रचनाओं का नियमित प्रकाशन प्रसारण होता आ रहा है।

डॉक्टर मूलाराम जोशी स्मृति सम्मान के लिए चयनित होने पर आपको भारी संख्या में साहित्यकारों, मित्रों, शुभचिंतकों और विभिन्न संस्थाओं से बधाई संदेश मिल रहे हैं।