MP No.1 In Mining Auction: खदान नीलामी में मध्यप्रदेश देश में अव्वल, CM डॉ मोहन यादव ने लिया पुरस्कार

1137

MP No.1 In Mining Auction: खदान नीलामी में मध्यप्रदेश देश में अव्वल, CM डॉ मोहन यादव ने लिया पुरस्कार

 

भोपाल: 29 खदानों की नीलामी के मामले में मध्यप्रदेश देश में अव्वल रहा है। मध्यप्रदेश को इसके लिए पहला पुरस्कार दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने यह सम्मान ग्रहण किया। खनन क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकारों द्वारा केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करने की रणनीति बनाई जाएगी। खनन के क्षेत्र में सुधारों और नवाचारों पर भी देशभर के खनिज मंत्री चर्चा कर रहे है।

भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में राज्यों के खनिज मंत्रियों के सम्मेलन के दूसरे दिन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय कोयला खान और संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी कर रहे हैं। कार्यशाला के दौरान बिल्डिंग ट्रस्ट ट्रांसपफार्मिंग लाइव पुस्तक का विमोचन किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश के सभी राज्यों के खनिज मंत्रियों के कार्यक्रम में कहा कि खनिज विभाग काजल की कोठरी है, लेकिन केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने विभाग में बहुत सच्चेमन के साथ काम किया। विक्रमादित्य जिस ईमानदारी से और सच्चाई से काम करते थे,वैसे ही प्रहलाद जोशी ने काम किया।उन्होंने कहा कि प्रदेश की खनिज संपदा ने आम आदमी के जीवन में बहुत बदलाव किया। खनिज के क्षेत्र में मध्य प्रदेश नई ऊंचाईयों को छुएगा।

IMG 20240123 WA0090

खनन क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए केन्द्र और राज्य सरकार मिलकर काम करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राज्यों के खनिज मंत्रियों के सम्मेलन के दूसरे दिन कुशाभाऊ ठाकरे सभागार परिसर में केंद्रीय खान मंत्रालय द्वारा माइनिंग एंड बियोंड विषय पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

प्रदर्शनी में जियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया, जिला खनिज प्रतिष्ठान सहित देश की प्रमुख खनन कंपनियो, निजी एजेंसियों और स्टार्ट-अप्स द्वारा अपनी उपलब्धियां को प्रदर्शित किया गया है। आयोजन के दौरान जियोलॉजिकल सर्वे आॅफ इंडिया ने विभिन्न राज्यों से आए हुए डेलीगेट्स को खनिज संबंधित रिपोर्ट भी सौपी।

इसके पहले सुबह मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से केंद्रीय कोयला खान और संसदीय कार्य मंत्री श्री प्रहलाद जोशी ने निवास कार्यालय पर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी का पुष्पगुच्छ तथा अंग वस्त्रम भेंट कर स्वागत किया।