Nitish Kumar Did Wrong : दिग्विजय सिंह ने कहा ‘उम्मीद नहीं थी कि नीतीश कुमार ऐसा कदम उठाएंगे

नीतीश कुमार और अमित शाह की कथनी और करनी में अंतर पर टिप्पणी की!  

457

Nitish Kumar Did Wrong : दिग्विजय सिंह ने कहा ‘उम्मीद नहीं थी कि नीतीश कुमार ऐसा कदम उठाएंगे!’ 

Indore : रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इंदौर आए। रेसीडेंसी कोठी पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और गृह मंत्री अमित शाह को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि कुछ नेताओं की कथनी और करनी में अंतर होता है। हमें कभी उम्मीद नहीं थी कि नीतीश कुमार ऐसा कदम उठाएंगे।

मीडिया से चर्चा के दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने कहा कि सभी ने मिलकर उन्हें संयोजक बनने का ऑफर भी दिया था जिसे उन्होंने ही मना कर दिया। फिर इस तरह का कदम उठाने का क्या मतलब है। वे खुद डेढ़ वर्ष से भाजपा का सामूहिक विरोध करने की पहल कर रहे थे। यह कैसा नेता जो कहे कुछ और करे कुछ।

उन्होंने कहा कि नीतीश पहले कह चुके थे, कि किसी हालत में मरते दम तक भाजपा के साथ नहीं जाएंगे। अमित शाह भी बोले थे नीतीश को भाजपा में नहीं लेंगे। मगर वे उनके साथ हो लिए। दिग्विजय ने कहा कि इन नेताओं की कथनी और करनी में अंतर है।

राहुल गांधी को लेकर हेमंत बिस्वा सरमा के बयान पर कांग्रेस नेता ने कहा कि जब कुछ कहने को नहीं होता, तब इस प्रकार की बात की जाती हैं। हेमंत बिस्वा सरमा खुद अपना घर देंगे। इस मामले में ज्यादा होशियार न बनें। दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना से इंकार किया। उन्होंने कहा कि राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में शनिवार को कार्यकर्ताओं की बैठक ली थी। मेरे लोकसभा चुनाव लड़ने का तो सवाल ही नहीं उठता। क्योंकि, मैं राज्यसभा सदस्य हूं और मेरा सवा दो साल का कार्यकाल बचा है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं राजगढ़ जिले में पार्टी नेता व कार्यकर्ताओ की बैठक ले रहे हैं।