Gwalior – Ahmedabad Flight: केन्द्रीय मंत्री सिंधिया व राज्य मंत्री सिंह कल करेंगे उदघाटन, CM डॉ. मोहन यादव वर्चुअली होंगे शामिल

856

Gwalior – Ahmedabad Flight: केन्द्रीय मंत्री सिंधिया व राज्य मंत्री सिंह कल करेंगे उदघाटन, CM डॉ. मोहन यादव वर्चुअली होंगे शामिल

ग्वालियर: अकासा एयर की ग्वालियर-अहमदाबाद उड़ान (फ्लाईट) का शुभारंभ एक फरवरी को होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुभारंभ कार्यक्रम में वर्चुअल शामिल होंगे। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री सेवानिवृत्त जनरल डॉ. व्ही के सिंह दोपहर 12.40 बजे इस उड़ान सेवा का उदघाटन करेंगे।

राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पर सामाजिक न्याय व दिव्यांगजन कल्याण एवं उद्यानिकी व खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और विधायक श्री मोहन सिंह राठौर बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे।