Major Action by Ratlam Police : दुर्घटनाग्रस्त क्रेटा कार से 120 किलो अवैध डोडा चूरा जप्त, स्मगलर फरार!

NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज, ₹17.40 लाख का डोडाचूरा सहित क्रेटा कार जप्त!

42

Major Action by Ratlam Police : दुर्घटनाग्रस्त क्रेटा कार से 120 किलो अवैध डोडा चूरा जप्त, स्मगलर फरार!

 

Ratlam : जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहें विशेष अभियान के अंतर्गत माननखेड़ा चौकी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर थाना प्रभारी रिंगनोद आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में चौकी प्रभारी माननखेड़ा उप-निरीक्षक राजेश मालवीय एवं उनकी टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त क्रेटा कार से 120 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जप्त करने में सफलता प्राप्त की गई है। पुलिस को एक राहगीर द्वारा सूचना दी गई थी कि ताऊ के ढाबे के पास एक क्रेटा कार दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में सड़क किनारे खड़ी हुई है। सूचना प्राप्त होते ही चौकी प्रभारी माननखेड़ा उपनिरीक्षक राजेश मालवीय पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।

मौके पर एक सफेद रंग की क्रेटा कार दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में सड़क किनारे खड़ी मिली। कार लॉक थी तथा कार के शीशों पर अंदर की और काले रंग की जाली लगी हुई थी, पुलिस द्वारा वाहन का लॉक तोड़कर विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार के अंदर 4 प्लास्टिक के बोरों में भरा हुआ अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा बरामद हुआ। मामले में थाना रिंगनोद पर क्रेटा कार चालक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 219/2026 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया प्रकरण की जांच के दौरान वाहन के पंजीयन क्रमांक के आधार पर उसके पंजीकृत स्वामी की जानकारी संबंधित आरटीओ कार्यालय से प्राप्त की जा रही है तथा वाहन चालक एवं मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश जारी है। जब्त डोडा चूरा की कीमत ₹2,40 हजार रुपए तथा सफेद रंग की क्रेटा कार क्रमांक GJ-08-FA-3766 की अनुमानित कीमत ₹15 लाख रुपए हैं। इस तरह कुल जप्त मशरूका ₹17 लाख 40 हजार रुपए हैं।

 

कार्रवाई में थाना प्रभारी रिंगनोद आनंद सिंह आजाद, चौकी प्रभारी माननखेड़ा उप-निरीक्षक राजेश मालवीय, हर्षवर्धन सिंह जगावत, घनश्याम कुमावत, संतोष कुमार, अनिल डांगी, सुरेश उपाध्याय, जालमसिंह एवं सैनिक शांतिलाल बामनिया की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रहीं!