राहुल की न्याय यात्रा MP आने और लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका, एक बड़े नेता थाम सकते हैं भाजपा का दामन

1101

राहुल की न्याय यात्रा MP आने और लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका, एक बड़े नेता थाम सकते हैं भाजपा का दामन

भोपाल: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के मध्य प्रदेश में आने से पहले और लोकसभा चुनाव के ऐलान होने से पूर्व मध्य प्रदेश कांग्रेस को जोर का झटका लग सकता है। उसके एक बड़े नेता भाजपा का दामन थाम सकते हैं। इस संबंध में भोपाल से लेकर दिल्ली तक चर्चाएं चल रही है। इससे पूर्व भी इन नेता का भाजपा में जाने को लेकर अटकलें तेज थी, अब एक बार फिर से उनके भाजपा में आने को लेकर चर्चा चल रही है।

सूत्रों की मानी जाए तो प्रदेश के बड़े नेता के परिवार से जुड़े ये युवा नेता फरवरी में ही भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं। हालांकि उनके परिवार में अन्य कोई और सदस्य भाजपा की सदस्यता नहीं लेगा। भाजपा उन्हें पार्टी में लाने का प्रयास भी कर रही है। अब भाजपा चाहती है कि वे राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बीच में ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करें। वे दिल्ली में भाजपा में शामिल हो सकते हैं। ऐसा चर्चा है कि युवा नेता को भाजपा लोकसभा का चुनाव भी लड़वा सकती है। कांग्रेस के नेता को भाजपा में लाने की पूरी कवायद केंद्रीय नेताओं द्वारा ही की जा रही है और केंद्रीय नेतृत्व के सामने ही ये भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं।