सी एम बनने के बाद आज पहली बार मां नर्मदा जयंती महोत्सव में शरीक होंगे मोहन यादव

स्वागत रैली, संभागीय स्तर की प्रशासनिक बैठकों सहित नगर गौरव दिवस समारोह में होंगे शरीक

2460

सी एम बनने के बाद आज पहली बार मां नर्मदा जयंती महोत्सव में शरीक होंगे मोहन यादव

देखें नर्मदा जयंती पर केंद्रित दो वीडियो

संभागीय ब्यूरो चीफ चंद्रकांत अग्रवाल की विशेष रपट नर्मदापुरम।  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज अभी कुछ समय बाद ही नर्मदापुरम आ रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव अपरान्ह 3:30 बजे नर्मदापुरम के एसपीएम स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके पश्चात अपरान्ह 3:30 से 4 बजे तक वे अपने स्वागत में आयोजित स्वागत रैली कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव शाम 4:15 से 5 बजे तक कलेक्ट्रेट कार्यालय नर्मदापुरम में कानून एवं व्यवस्था के संबंध में तथा शाम 5 बजे से 6 बजे तक विकास कार्यों के संबंध में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संभागीय समीक्षा करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव शाम 6:15 बजे मां नर्मदा जयंती महोत्सव व नगर गौरव दिवस के मुख्य कार्यक्रम में शरीक होंगे। ज्ञात रहे कि प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी माँ नर्मदा जयंती महोत्सव आज 16 फरवरी को पूर्ण श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाया जाएगा।

सेठानी घाट पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार सेठानीघाट पर नर्मदा जयंती महोत्सव मनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ कर ली गई है। आयोजन समिति ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि नर्मदा जयंती महोत्सव माँ नर्मदा जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन 16 फरवरी को होगा। प्रात: 9.30 बजे माँ नर्मदा जन्मोत्सव मनाया गया। दोपहर 3 बजे से मोरछली चौक से कलश यात्रा निकाली जाएगी। सांय 5 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक जलमंच से मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा तथा रात्रि 8.30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

WhatsApp Image 2024 02 16 at 1.02.08 PM 1

कलेक्टर सुश्री मीना ने नर्मदा जयंती महोत्सव पर्व के दौरान सेठानीघाट सहित नर्मदा नदी के अन्य घाटो पर कानून व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है।

सेठानी घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित
मां नर्मदा जयंती की संध्या पर नर्मदा तट के पावन सेठानी घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें भोपाल के मथुरा प्रसाद एवं टीम द्वारा बुंदेली लोक गायन, हरीश शर्मा एवं टीम द्वारा नर्मदा केंद्रित नाटिका और आकृति मेहरा एवं टीम द्वारा भक्ति गायन की प्रस्तुति दी जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित मां नर्मदा जयंती महोत्सव व नगर गौरव दिवस के सेठानी घाट पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव के मीडिया से चर्चा की व्यवस्था भी पत्रकार दीर्घा के पास सुनिश्चित की गई है।