FIR On 2 Colonisers : कलेक्टर के आदेश पर 2 कॉलोनाइजरों पर FIR दर्ज, मामला फर्जी नक्शा बनाकर प्लाट बेचने का!

एसपी ने कहा आरोपी को पकड़कर भेजेंगे जेल!

1945
Strict Action of Collector

FIR On 2 Colonisers : कलेक्टर के आदेश पर 2 कॉलोनाइजरों पर FIR दर्ज, मामला फर्जी नक्शा बनाकर प्लाट बेचने का!

Ratlam : जमीन के जादूगर अपनी करतूतों से बाज नहीं आते हैं। अपने स्वार्थ की खातिर लोगों की जमीन के दस्तावेज में हेरफेर कर जमीन को हड़पने का ख्वाब देखते हैं। ऐसे अधिकांश मामले प्रशासन और पुलिस तक नहीं पहुंच सकते। जो कोई भी परेशान ऐसे मामलों में प्रशासन तक अपनी बात पंहुचता हैं, प्रशासन उसके साथ न्याय करता हैं।

शहर में ऐसे कई स्थानों पर इन भूमाफियाओं ने अपनी कारगुजारियों को अंजाम देकर लोगों की जमीन पर कब्जा कर रखा हैं। शहर में इन भूमाफियाओं के खौफ के चलते बहुत से मामले दबे पड़े हैं। जिला प्रशासन की जनसुनवाई में बहुत से मामले उभर कर सामने आ जाते हैं जो प्रशासन के अधिकारियों की सतर्कता से प्रताड़ित को न्याय मिल जाता हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया हैं जिसमें जिसमें आरोपियों ने फर्जी नक्शा बनवाकर दूसरी कॉलोनी के प्लाट बेचकर धोखाधड़ी कर डाली।

 

मामला जनसुनवाई में कलेक्टर तक पंहुचा तो कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार के आदेश पर नगर निगम इंजिनियर ने 2 कॉलोनाइजरों के विरुद्ध शहर के औद्योगिक क्षेत्र थाना पर आवेदन पत्र दिया था। इस पर पुलिस ने FIR दर्ज की हैं।

 

मोहननगर गृह निर्माण समिति के तत्कालीन अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, अनिल झालानी पर औद्योगिक क्षेत्र थाना पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया हैं। FIR में बताया गया है कि मोहननगर गृह निर्माण सहकारी समिति के तत्कालीन अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने विवेकानन्द गृह निर्माण सहकारी समिति की विवेकानन्द कॉलोनी की जमीन को मोहननगर की जमीन बताते हुए प्लाट काटकर बेच दिए थे। यह तथ्य कॉलोनी सेल द्वारा मौका-मुआयना करने पर सामने आए। कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने एफआईआर दर्ज करवाकर जिला सहकारी विकास अभिकरण को पेश करने के आदेश दिए हैं।

 

बता दें कि 11 अप्रैल 2023 को ज्योतिनगर निवासी सुषमा चतुर्वेदी ने कलेक्टर को जनसुनवाई में शिकायत की थी कि विवेकानंद गृह निर्माण सहकारी समिति द्वारा निर्मित विवेकानन्द कॉलोनी में 705 वर्ग फीट का प्लाट खरीदा था। समिति ने प्लाट की रजिस्ट्री भी करवा दी थी लेकिन समिति अध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा प्लाट का आधिपत्य नहीं दे रहें हैं। कलेक्टर ने आदेश नगर निगम को भेजा तो निगम द्वारा मौका-मुआयना कर जांच की गई, जानकारी मिली कि इस मामले में विवेकानन्द गृह निर्माण समिति अध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा द्वारा भी शिकायत की गई हैं।

 

इसमें नगर तथा ग्राम निवेश विभाग द्वारा भी जांच की जा गई हैं जिसमें पाया गया कि विवेकानंद गृह निर्माण सहकारी समिति द्वारा अनाधिकृत रूप से प्लाट काटकर बेच दिए। पुलिस ने आरोपियों पर अपराध क्रमांक 420, 467, 468, 471 में अपराध दर्ज किया हैं।

 

 

*क्या कहते हैं एसपी*

मामले के 1 आरोपी सूर्यकांत जैन की मृत्यु हो चुकी हैं, वहीं दुसरा आरोपी अनिल झालानी हैं जिस पर अपराध दर्ज किया गया हैं जिसे शीध्र गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। अन्य कोई आरोपी भी सामने आते हैं तो उन पर भी कार्रवाई होगी।

 

एसपी राहुल कुमार लोढ़ा