Arjun Modhwadia Resigns: गुजरात में कांग्रेस को नया झटका, पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया ने पार्टी छोड़ी!

इससे पहले कार्यकारी अध्यक्ष अंबरीश डेर ने पार्टी छोड़ी, वे मंगलवार को भाजपा में शामिल होंगे। 

339

Arjun Modhwadia Resigns: गुजरात में कांग्रेस को नया झटका, पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया ने पार्टी छोड़ी!

Ahmadabad : गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफ़ा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेज दिया। इसमें उन्होंने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का न्यौता ठुकराने पर कांग्रेस पर निशाना साधा। लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस को यह नया झटका लगा। वे पोरबंदर से विधायक हैं और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं। इससे पहले गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अंबरीश डेर पार्टी छोड़ी। इससे पहले कार्यकारी अध्यक्ष अंबरीश डेर ने भी पार्टी छोड़ी, वे मंगलवार को भाजपा में शामिल होंगे।

अर्जुन मोढवाडिया ने अपने इस्तीफे में लिखा कि कांग्रेस ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का न्यौता ठुकराकर ठीक नहीं किया। इस्तीफे में अपनी नाराजगी का इजहार किया है। अर्जुन मोढवाडिया ने कहा कि कांग्रेस लोगों की भावनाओं को महसूस करने में सफल नहीं रही। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजे पत्र में मोढवाडिया ने लिखा कि आप जानते होंगे कि 11 जनवरी 2024 को कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व ने आयोध्या में बालक राम प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव के निमंत्रण को अस्वीकार किया तो मैंने अपनी आपत्ति व्यक्त की थी। प्रभु राम केवल हिन्दुओं के लिए ही नहीं हैं, वे भारत की आस्था हैं। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को नामंजूर करके भारत की जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के कारण कांग्रेस पार्टी ने लोगों की भावनाओं को महसूस करने में विफल रही।

IMG 20240304 WA0095

उन्होंने आगे लिखा कि मेरी आपत्ति के बाद मैं बहुत से लोगों से मिला जो कांग्रेस पार्टी द्वारा अयोध्या में महोत्सव का बॉयकॉट करके भगवान राम के अपमान को लेकर आहत हैं। इस पवित्र अवसर से ध्यान भटकाने और अपमानित करने के लिए राहुल गांधी ने असम में हंगामा खड़ा करने का प्रयास किया, जो हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं और भारत के नागरिकों को और भी नाराज किया। इसके अलावा पिछले कुछ सालों से मैंने महसूस किया कि मैं अपने जिले पोरबंदर और गुजरात राज्य की जनता के प्रति योगदान करने में असहाय हूं।

अर्जुन मोढवाडिया ने यह भी कहा कि इसलिए, मैं अपनी कांग्रेस पार्टी की सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं, जो कि मैंने पिछले 40 वर्षों से जुड़े रहकर अपने पूरे जीवन का समर्पण किया है. मैं पार्टी के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के प्रति आभारी हूं जिन्होंने मुझे पिछले चार दशकों से अपना प्यार और स्नेह प्रदान किया।

 

कार्यकारी अध्यक्ष अंबरीश डेर ने भी पार्टी छोड़ी

लोकसभा चुनावों से पहले विपक्षी दल कांग्रेस की गुजरात इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष अंबरीश डेर ने भी सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वे मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। उनके इस्तीफे की घोषणा से ठीक पहले, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख शक्तिसिंह गोहिल ने संवाददाताओं से कहा कि रविवार रात हुई एक बैठक के दौरान पार्टी की अनुशासनात्मक समिति ने डेर को पार्टी के सभी पदों और कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया। गोहिल ने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई।

डेर ने 2017 से 2022 तक कांग्रेस विधायक के रूप में अमरेली जिले की राजुला सीट का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने राज्य के मंत्री पुरषोत्तम सोलंकी के छोटे भाई और भाजपा नेता हीरा सोलंकी को हराया था। गुजरात में 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले, डेर को कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था और हीरा सोलंकी से हारने के बावजूद वह इस पद पर बने रहे।