Problem of Sonography : पीसी सेठी अस्पताल में सोनोग्राफी करने वाले डॉक्टर नहीं बचे!

चार डॉक्टरों में से दो हो गए रिटायर, एक का तबादला हो गया!

265

Problem of Sonography : पीसी सेठी अस्पताल में सोनोग्राफी करने वाले डॉक्टर नहीं बचे!

 

Indore : जीपीओ चौराहा स्थित पीसी सेठी अस्पताल में सोनोग्राफी के डॉक्टर नहीं हैं। इस कारण यहां सोनोग्राफी के लिए आने वाले मरीज परेशान हो रहे हैं, जबकि यहां सोनोग्राफी के लिए आने वाली अधिकतर गर्भवती महिलाएं हैं। ऐसे में यहां सोनोग्राफी डॉक्टर नहीं होने के कारण महिलाओं को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यहां स्थित डॉक्टर को भोपाल तबादला कर दिया गया है। उनका कार्य स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ अन्य डॉक्टरों को दिया गया है। हालांकि यह बात और है कि जिले में सोनोग्राफी के लिए कर ही डॉक्टर पदस्थ रहे। इनमें से दो का रिटायरमेंट हो चुका है और एक का तबादला हो चुका है। शेष बचे एक डॉक्टर के ऊपर ही जिले के अस्पतालों का बाहर है। जानकारी अनुसार इन दिनों स्वास्थ्य विभाग में सोनोग्राफी के लिए डॉक्टरों की भारी कमी है।

इस कारण सरकारी अस्पतालों में सोनोग्राफी के लिए आने वाले मरीज उसमें भी खासकर गर्भवती महिलाओं को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जीपीओ चौराहा स्थित पीसी सेठी अस्पताल भी इन्हीं में से एक है। बताया जा रहा है कि यहां प्रतिदिन 50-60 डिलीवरी होती है। इससे भी बड़ी बात यह है कि यहां प्रतिदिन करीब 100 से अधिक सोनोग्राफी गर्भवती महिलाओं की भी की जाती है, लेकिन कुछ समय से यहां सोनोग्राफी के डॉक्टर ही नहीं है। ऐसे में मरीज को बहुत परेशानी हो रही है।

सोनोग्राफी करते थे उनका ट्रांसफर

अस्पताल सूत्रों की माने तो जो डॉक्टर यहां सोनोग्राफी का कार्य करते थे उनका भोपाल ट्रांसफर कर दिया गया है। इसके बाद यहां वर्तमान में स्थाई रूप से कोई भी सोनोग्राफी का डॉक्टर पदस्थ नहीं है। यहां पर मरीजों के सोनोग्राफी की जिम्मेदारी अन्य डॉक्टर को सौंप गई है। हालांकि जिस डॉक्टर को यहां जिम्मेदारी सौंपी गई है उनके पास जिला अस्पताल, मांगीलाल चूरिया हॉस्पिटल, लाल अस्पताल सहित अन्य कई अस्पतालों की में सोनोग्राफी की जिम्मेदारी पहले से ही है। ऐसे में पीसी सेठी अस्पताल में वे डॉक्टर आ ही नहीं पा रहे हैं और मरीज परेशान हो रहे हैं। मामले में की जा रही कार्रवाई की जानकारी के लिए सीएमएचओ डॉ बीएस सैत्य से चर्चा करना चाही, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।