Khargone News: महाराष्ट्र जा रहे अवैध गोवंश से भरे ट्रक को पुलिस ने पकडा, 6 आरोपी हिरासत में

महाराष्ट्र जा रहे अवैध गोवंश से भरे ट्रक को बिस्टान पुलिस ने पकडा, 6 आरोपीयो को लिया हिरासत में, बोलेरो वाहन भी जप्त, दोनो वाहन होगे राजसात, गोवंश की तस्करी करने वाले आरोपीयो से नेटवर्क को लेकर पुलिस कर रही है पूछताछ

578

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

खरगोन: खरगोन जिले की बिस्टान पुलिस ने बडी कार्यवाही करते हुए तस्करी के लिये अवैध गोवंश से भरे महाराष्ट्र जा रहे ट्रक को पकडा। पुलिस ने 6 आरोपीयो को भी हिरासत मे लिया है। ट्रक में करीब 60 गोवंश भरे थे। जिनमे से 4 पशुओ की मौत हो गई थी।

पुलिस आरोपीयो से पूछताछ कर इनके नेटवर्क का पता लगा रही है। गोवंश राजस्थान से महाराष्ट्र कटने के लिये ले जाया जा रहा था। गोवंश से भरे ट्रक के साथ एक बोलेरो वाहन भी चल रही थी। ट्रक के साथ 4 और 2 आरोपी बोलेरो वाहन में सवार थे। बोलेरो वाहन में सवार आरोपी रास्ते में ट्रक को पास करते थे। पुलिस ने दोनो वाहनो जप्त कर लिया है।

एएसपी नीरज चौरसिया ने मीडिया को बताया की शासन के निर्देशानुसार जिले में माफियाओ के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने अवैध गोवंश तस्करी पर लगातार कार्यवाही कर रही है। बिस्टान पुलिस को सूचना मिली थी की गोवंश राजस्थान से मध्यप्रदेश होते हुए महाराष्ट्र जा रहा है। पुलिस ने घेराबंदी करके ट्रक पकडा है। साथ ही एक बोलेरो वाहन सहित 6 आरोपीयो को हिरासत में लिया है।

दोनो वाहनो को राजसात करने और आरोपीयो के खिलाफ पशु क्रूरता और गोवंश तस्करी अधिनियम के तहत कार्यवाही की जायेगी। आरोपीयो का नेटवर्क का भी पता लगाया जायेगा।