When Collector Sat on Ground : दमोह कलेक्टर ने जमीन पर बैठकर गांववालों की समस्याएं सुनी!

कलेक्टर का यह अंदाज देख लोग हैरान, इस व्यवहार की सराहना की गई! 

5499

When Collector Sat on Ground : दमोह कलेक्टर ने जमीन पर बैठकर गांववालों की समस्याएं सुनी!

Damoh : जिले के नवागत कलेक्टर सुधीर कोचर लोगों की समस्याएं जानने के लिए ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं। कलेक्टर दमोह के मारुताल, ग्वारी, बरपटी क्षेत्र में पहुंचे और लोगों से मुलाकात की। इसी दौरान वे जमीन पर बैठकर ही लोगों की समस्याएं सुनने लगे। कलेक्टर का यह अंदाज देख लोग हैरान हो गए। लोगों ने कलेक्टर के इस व्यवहार की काफी सराहना की।

IMG 20240318 WA0049

इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने कहा कि पहली बार ऐसा कलेक्टर देखा जो उनके साथ बराबरी से बैठकर उनकी समस्याएं सुन रहा है। जानकारी के मुताबिक, कलेक्टर सुधीर कोचर ने ग्रामीणों से बड़े ही सहज भाव से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। लोगों ने ज्यादातर सड़क, नाली और पानी की समस्याएं बताईं। कलेक्टर ने उन्हें आश्वासन दिया है कि आचार संहिता समाप्त होते ही उनकी समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा। इसके अलावा जो भी प्रशासनिक समस्याएं हैं, उन्हें तत्काल दूर किया जाएगा।

IMG 20240318 WA0047

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने दो दिन पहले ही दमोह में ज्वाइन किया है। कलेक्टर ने पहले दिन अधिकारियों की बैठक ली, दूसरे दिन लोगों की समस्याएं जानने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण शुरू कर दिया। कलेक्टर सुधीर कोचर दमोह के मारुताल, ग्वारी, बरपटी क्षेत्र पहुंचे और लोगों से मुलाकात की।

कलेक्टर बड़े ही सहज भाव से ग्रामीणों से मिले और उनकी समस्याएं सुनी। सुधीर कुमार कोचर की सबसे खास बात यह देखी गई कि उन्होंने ग्रामीणों से उनकी बराबरी से जमीन पर बैठकर उनकी बात सुनी। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने कहा कि पहली बार ऐसा कलेक्टर देखा जो उनके साथ बराबरी से बैठकर उनकी समस्याएं सुन रहा है।