Dinner with MP CM : विधायकों के परिवार को गर्मी में पचमढ़ी ले जाएंगे मुख्यमंत्री

विधानसभा सत्र से पहले मुख्यमंत्री निवास पर रात्रि भोज

817

Dinner with MP CM : विधायकों के परिवार को गर्मी में पचमढ़ी ले जाएंगे मुख्यमंत्री

Bhopal : विधानसभा के शीतकालीन सत्र की पूर्व रात्रि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने अपने निवास पर सभी विधायकों का पारिवारिक मिलन और रात्रि भोज कार्यक्रम रखा। इसमें अधिकांश विधायकों ने सपरिवार भाग लिया।

Dinner with MP CM : विधायकों के परिवार को गर्मी में पचमढ़ी ले जाएंगे मुख्यमंत्री
Dinner with MP CM : विधायकों के परिवार को गर्मी में पचमढ़ी ले जाएंगे मुख्यमंत्री

इस आयोजन के दौरान जबलपुर के जानकी बैंड ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां दी। साथ में जनजाति लोक संगीत के कार्यक्रम भी हुए। मुख्यमंत्री ने सभी विधायक का स्वागत किया। उनके साथ पत्नी श्रीमती साधना सिंह भी उपस्थित रही। मुख्यमंत्री ने संक्षिप्त स्वागत भाषण भी दिया। मुख्यमंत्री ने पधारे विधायकों और उनके परिजनों से भी गीत सुनाने का आग्रह किया।

Dinner with MP CM : विधायकों के परिवार को गर्मी में पचमढ़ी ले जाएंगे मुख्यमंत्री
Dinner with MP CM : विधायकों के परिवार को गर्मी में पचमढ़ी ले जाएंगे मुख्यमंत्री

 

जानकी बैंड में शामिल बेटियों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्हें प्रोत्साहित करें और इनके गायन का आनंद लें। उनकी हौसला अफजाई भी करें। उन्होंने कहा कि ये एक पारिवारिक कार्यक्रम है। हम निरंतर जनता की सेवा में लगे रहते हैं। हमारा जीवन आसान नहीं हैं। हम देर रात ही सो पाते हैं। लोगों की समस्याएं सुलझाते रहते हैं। व्यस्तताएं रहती है.

Dinner with MP CM : विधायकों के परिवार को गर्मी में पचमढ़ी ले जाएंगे मुख्यमंत्री
Dinner with MP CM : विधायकों के परिवार को गर्मी में पचमढ़ी ले जाएंगे मुख्यमंत्री

Also Read: जानिए कौन-कौन बनेंगे सूचना आयुक्त 

ग्रीष्म काल में पचमढ़ी जैसे स्थान पर एक मिलन कार्यक्रम किया जाएगा। परिवार को प्रति सप्ताह एक पूरा दिन नहीं तो आधा दिन तो मिलना ही चाहिए। यादगार कार्य करें और कोशिश हो कि आपका काम बहुत अच्छा हो, जिससे आप नाम भी कमाएं। अंत में मुख्यमंत्री नर सभी को यशस्वी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।