Corona in MP: फिर 20 नए संक्रमित मिले, सबसे ज्यादा भोपाल में 8 मरीज मिले

बीते 32 दिनों में प्रदेश में 524 कोरोना संक्रमित मरीज मिले

789
Corona Alert:

  Bhopal : मध्य प्रदेश के बड़े शहरों को कोरोना संक्रमण पूरी तरह मुक्ति नहीं मिली। पिछले करीब एक महीने में प्रदेश में कोरोना के मरीज लगातार बढे हैं। 32 दिन में 524 संक्रमित मिले, जिनमें रविवार को 20 नए केस सामने आए। सबसे ज्यादा भोपाल में 8, इंदौर में 7 नए मरीज मिले हैं। सागर में 5 नए केस मिले, जो नर्मदा परिक्रमा करके लौटे हैं।

रविवार को भोपाल में सबसे ज्यादा 8 प्रकरण मिले जबकि, इंदौर में 7 और सागर में 5 मरीज मिले। सागर में मिले मरीज नर्मदा परिक्रमा कर लौटे हैं। सभी 50 से 58 साल के बीच की उम्र के हैं। सागर में शनिवार को 35 साल के मरीज की मौत भी दर्ज हो चुकी है। इससे पहले 21 नवंबर को इंदौर में बुजुर्ग महिला की मौत हुई थी। दिसंबर महीने के 19 दिनों में 122 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए। बीते 24 घंटे में 5 मरीज स्वस्थ अपने घर भी चले गए।

इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या भी रोज बढ़ती जा रही है। 24 घंटे में 7 कोरोना मरीज मिले। दिसंबर के 19 दिन में इंदौर में 122 कोरोना मरीज सामने आए। इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। यहाँ एक्टिव मरीजों की संख्या 79 हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे में 5386 टेस्ट किए गए, जिसमें 5364 निगेटिव आए है। इनमें 15 सैंपल खारिज हो गए और 7 पॉजिटिव आए।

प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 184 पहुंच गई है। 32 दिन में 524 संक्रमित मिले। इनमें सबसे ज्यादा भोपाल में 214 और इंदौर में 194 मरीज हैं। भोपाल में अभी 62 एक्टिव केस हैं। 30 होम आइसोलेशन में और 32 अस्पताल में भर्ती हैं। प्रदेश में 793502 कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 782788 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण 10,530 की मौत हुई। रविवार को 17 मरीज ठीक हुए। 50 हजार सैंपल जांच करने लिए गए। प्रदेश में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 98% से अधिक है।

सागर में 5 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। सागर में दिसंबर के 9 दिन में 10 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 1 कोरोना मरीज की मौत हो चुकी है। सागर जिले में कोरोना काल में अब तक 16928 कोरोना के मरीज सामने आ चुके हैं। इसमें से 421 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा-

IMG 20211220 154208                      IMG 20211220 WA0021Ok