Weather Update: MP में आज भी कई स्थानों पर बारिश के आसार, 19 तक छाए रहेंगे बादल, 16 अप्रैल के बाद गर्मी दिखाएगी असर

लेह लद्दाख में आज भी भारी बर्फबारी की संभावना

533

Weather Update: MP में आज भी कई स्थानों पर बारिश के आसार, 19 तक छाए रहेंगे बादल, 16 अप्रैल के बाद गर्मी दिखाएगी असर

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

मध्य प्रदेश में आज भी कई स्थानों पर बारिश की संभावना नजर आ रही है। खासकर उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश में बादल तेज गति से गुजर रहे हैं, जहां भी ठहराव होगा, वहां बारिश होने की संभावना रहेगी। दोपहर बाद बादल पश्चिम दिशा में सक्रिय होंगे और यहां भी बारिश की संभावना बनी रहेगी। कल की अपेक्षाकृत आज बादलों का प्रवाह तेज है। 19 अप्रैल तक मध्य प्रदेश में बादल दिखाई देंगे और 16 अप्रैल के बाद गर्मी अपना असर दिखाएंगी जब अधिकतम पारा 40 डिग्री के पार जाने लगेगा।

 

भारत के उत्तर पश्चिम दिशा से बादलों का आवागमन आज भी जारी है। हवाएं ऊंची होने के कारण बादल उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों से गुजर रहे हैं। लेह लद्दाख में आज भी भारी बर्फबारी की संभावना है। कश्मीर में भी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में बादल छाएंगे। साथ ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड में भी बादल दिखाई देंगे। हल्के बादल राजस्थान में रहेंगे। दोपहर के बाद यहां भी बादल छाएंगे। हवाओं का प्रवाह तेज रहेगा।

 

गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिसा और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी बादल दिखाई देंगे। बादलों का यह सैलाब अभी भी पश्चिम से उत्तर पूर्व की ओर चल रहा है और अगले एक सप्ताह और चलने की संभावना है।

 

दक्षिण महासागर में बादलों का ध्रुवीकरण हो रहा है। वह कभी उत्तर पूर्व तो कभी पश्चिम दिशा में भी फैल रहे हैं। महासागर में बादलों का रैला मुख्यत: दक्षिण पश्चिम की ओर है।