Transfer Express is Ready: तबादला तैयारी पूरी, एक जून से हल्ला बोल

87
MP Budget News

Transfer Express is Ready: तबादला तैयारी पूरी, एक जून से हल्ला बोल

भोपाल:  प्रदेश Transfer के सरकारी महकमों में सोमवार एक जून से तबादले शुरु हो जाएंगे। विभागो ने तबादला सूचियां तैयार कर ली है। सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश पर सबसे पहले खाली पदों को भरा जाएगा इसके बाद अधिसूचित क्षेत्रों मे अधिकारियों और कर्मचारियों की पोस्टिंग की जाएगी। इसके बाद स्वैच्छिक तबादले और फिर प्रशासनिक आधार पर तबादले की सूचियां जारी होगी।

इस बार चालीस से पचास हजार अधिकारियों और कर्मचारियों को इधर से उधर किए जाने की तैयारी है।

कैबिनेट में तबादलो से प्रतिबंध हटाने के लिए एक जून से पंद्रह जून तक का समय तय किया गया है। इसके पहले दस दिन का समय सभी विभागो को तबादलों के लिए आवेदन प्राप्त करने, स्वैच्छिक आधार पर किए जाने वाले तबादले, प्रशासनिक आधार पर किए जाने वाले तबादले, शिकायतों के आधार पर किए जाने वाले ट्रांसफर और तीन साल से अधिक समय से जमे अधिकारियों और कर्मचारियों की सूचियां तैयार करनेके लिए दिया गया था।

स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा पुलिस और राजस्व विभाग, नगरीय विकास एवं आवास, पचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में और लोक निर्माण, जलसंसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभागों में सर्वाधिक तबादले होंने है।

सभी विभागों ने तबादलो के लिए अलग-अलग सूचियां बना ली है। अलग-अलग विभागो में पंद्रह हजार से अधिक पदो पर इस समय कोई

अधिकारी-कर्मचारी न होंने से वे पद खाली पड़े हुए है। इससे विकास कार्य और जनहितैषी योजनाओ के क्रियान्वयन का कार्य गड़बड़ा रहा है। सबसे पहले विभागों में खाली पदों को भरा जाएगा इसके बाद 89 आदिवासी विकासखंडो में रिक्त पदों को भरा जाएगा इसके अलावा शिकायतों के आधार पर हटाए जाने वाले अफसरों के स्थान पर दूसरे अधिकारियों की पोस्टिग के आदेश जारी होंगे।

तीन साल से अधिक समय से जमे अधिकारियों और कर्मचारियों की सूचियां भी अलग बनाई गई है। इसके अलावा विभागो ंमें लापरवाही, योजनाओं के क्रियान्वयन में रुचि नहीं लेने वाले और पुअर परफारमेंस वाले अफसरों की सूची अलग तैयार है। इन्हें भी बदला जाएगा। इसके बाद पति-पत्नी को एक स्थान पर पदस्थ करने के लिए भी तबादला सूची अलग तैयार की गई है । गंभीर रुप से बीमार अधिकारियों कर्मचारियों को उनके चाहे गए विकल्प के आधार पर ऐसे स्थानों पर पदस्थ किया जाएगा जहां वे नौकरी के साथ अपना इलाज भी करवा सकें।

जिन अधिकारियों और कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के छह माह बाकी है उन्हें तीन साल की अवधि होंने पर भी नहीं बदला जाएगा। इसी तरह मान्यता प्राप्त कर्मचारी सगठन के पदाधिकारियों को दो कार्य अवधि तक अधिकतम चार साल तक एक स्थान से दूसरे स्थान पर ट्रांसफर नहीं किया जाएगा। जो कर्मचारी स्वैच्छिक आधार पर माता-पिता की सेवा करने, बच्चों की पढ़ाई और अन्य परिजनों की समस्याओं के चलते स्वैच्छिक रुप से ट्रांसफर चाहते है उन्हें भी पोस्टिंग दी जाएगी इसके लिए तीन विकल्प उनसे मांगे गए है। जहां अतिरिक्त प्रभार पर कर्मचारी है वहां स्थायी रुप से पद के अनुरुप नियमित कर्मचारियों की पोस्टिंग की जाएगी। जो कर्मचारी अलग-अलग विभागो मेंं अटैच है उनका अटैचमेंट समाप्त कर उन्हें मूल विभाग में भेजने के लिए भी तबादला सूची तैयार की गई है। जून के पहले सप्ताह में ही इस बार अधिकांश ट्रांसफर हो जाएगे।