प्रतिबंध के बावजूद पवित्र शहरों में शराब बिक्री, महेश्वर-मंडलेश्वर में 300 पर कार्यवाही

495

भोपाल. राज्य सरकार ने प्रदेश के पवित्र शहरोें में शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगा रखा है इसके बाद भी यहां शराब की अवैध बिक्री जारी है। महेश्वर और मंडलेश्वर में प्रतिबंधित अवधि में 295 प्रकरण बनाये गए और तीन सो लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

कांग्रेस विधायक विजयलक्ष्मी साधौ के सवाल के लिखित जवाब में आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने यह जानकारी दी| उन्होंने बताया कि एक अप्रैल 2017 से 30नवंबर 2021 तक 295 अवैध शराब बिक्री के प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। इसमें तीन सौ लोगों पर कार्यवाही की गई। खरगौन जिले में पिछले एक वर्ष के अंदर नकली शराब से कोई भी मृत्यु होंने का प्रकरण प्रकाश में नहीं आया है।

साधौ ने पूछा था कि दोनो पवित्र नगरों मे शराब की बिक्री क्या प्रतिबंधित है और इसके बाद भी शराब की बिक्री हो रही है और ऐसा है तो कितने प्रकरण पंजीबद्ध हुए और कितनों के खिलाफ कार्यवाही होगी।।