कमलनाथ की उपस्थिति में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साथियों के साथ कांग्रेस में हुए शामिल

611

भोपाल: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की उपस्थिति में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजाराम कुलझरिया अपने साथियों के साथ आज कांग्रेस में शामिल हो गए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में कमलनाथ ने कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए नए साथियों का स्वागत करते हुए उन्हें संबोधित भी किया।