Ministry of Railways : रेल मंत्रालय का प्रेरणा पुरस्कार आशीष दशोत्तर को!

875

Ministry of Railways : रेल मंत्रालय का प्रेरणा पुरस्कार आशीष दशोत्तर को!

 

Ratlam : युवा कथाकार आशीष दशोत्तर को भारत सरकार के रेल मंत्रालय का प्रेरणा पुरस्कार मिलेगा। दशोत्तर को रेल मंत्रालय की रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार योजना के अंतर्गत उनके लिखे रेल वृत्तांत “ज़िंदगी के सफ़र में” के लिए प्रेरणा पुरस्कार हेतु चयनित किया गया हैं। रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक (राजभाषा) द्वारा इस आशय की जानकारी देते हुए दशोत्तर को बधाई दी गई हैं। पुरस्कार के अंतर्गत उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान निधि प्रदान की जाएगी।

आशीष दशोत्तर द्वारा लिखित यह रेल वृत्तांत रेलवे की महत्वपूर्ण सेवाओं एवं भारत की विविधरंगी संस्कृति का एक कोलाॅज प्रस्तुत करता हैं। यह हमारी संवेदनाओं का एक गुलदस्ता भी हैं। इस उपलब्धि पर सुधिजनों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।