WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

महावीर गौतम प्रसादी गृह का शुभारंभ, महज 20 रुपए में मिलेगी शुद्ध जैन भोजन थाली!

जरूरतमंदों व बाहर से आने वाले जैन परिवारों के लिए नवरत्न परिवार की अनूठी पहल!

568

महावीर गौतम प्रसादी गृह का शुभारंभ, महज 20 रुपए में मिलेगी शुद्ध जैन भोजन थाली!

Jaora : नगर के सुतारी पुरा स्थित नवरत्न भवन, सपना डैंटल क्लिनिक के सामने सोमवार को जैन समाज के लिए सेवा, सहयोग व सद्भावना की अभिनव पहल के रूप में “महावीर गौतम प्रसादी गृह” का शुभारम्भ मुख्य सूत्रधार संदीप श्रीश्रीमाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस प्रसादी गृह में जैन समाज के सभी परिवारों के लिए महज 20 रुपए प्रति व्यक्ति में शुद्ध एवं सात्विक भोजन की व्यवस्था प्रारंभ की गई है। आचार्य श्री देवेश विश्रुतरत्न सागरसूरीश्वरजी महाराज के पावन आशीर्वाद से प्रारंभ हुई। कार्यक्रम में शेखर नाहर एवं आशीष चोरड़िया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहें, जबकि सुरेश रांका, अतुल सुराणा, संजय आंचलिया, राजेश चत्तर, राजकुमार हरण एवं महेन्द्र रांका ने विशेष आतिथ्य प्रदान किया।

 

इस अवसर पर दक्ष श्रीश्रीमाल, राहुल मांडोत, श्याम बोहरा, राजेन्द्र बोहरा, देवेन्द्र धारीवाल, राकेश चोरड़िया, दीपक श्रीश्रीमाल, पारस लोढ़ा, विनोद ओस्तवाल, दीपक हिंगड़, रमेश चोपड़ा एवं कांतिलाल बाफना सहित अनेक जैन धर्मावलंबी उपस्थित रहें। समाजसेवी संदीप श्रीश्रीमाल ने बताया कि वर्तमान समय में कई परिवारों को शुद्ध भोजन व्यवस्था में कठिनाई होती है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए नवरत्न परिवार द्वारा यह सेवा कार्य प्रारंभ किया गया है। यहां भोजन में दाल, सब्जी, पूरी, मिठाई एवं चावल सहित जैन सात्विक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही टिफिन सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

सेवा कार्य से प्रभावित होकर “रामकली चाय” जावरा के निर्माता अभय कुमार अश्विन कुमार भंडारी द्वारा भोजनशाला के 5 दिवस के संचालन का लाभ लिया गया। नवरत्न परिवार ने उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे सेवा एवं धर्म भावना का प्रेरणादायी उदाहरण बताया। यह भोजन व्यवस्था प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा शाम 5 बजे से 7 बजे तक रहेगी।

आयोजकों ने भोजन ग्रहण करने वाले परिवारों से आग्रह किया है कि वे सुबह 10 बजे तक एवं शाम 4 बजे तक पूर्व सूचना मोबाइल नंबर 9770828171 पर दे दें, जिससे व्यवस्थित रूप से भोजन तैयार किया जा सके। नवरत्न परिवार ने समाजजनों से अपील करते हुए यह भी कहा कि खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने में सहयोग करें, ताकि यह सेवा कार्य निरंतर चलता रहें। आयोजकों ने सभी समाजजनों से बिना संकोच इस व्यवस्था का लाभ लेने का आग्रह भी किया!