Weather Update: MP में आज भी बादल, बारिश और तेज आंधी, मुंबई, अहमदाबाद में भी बारिश,18 मई से छटेंगे बादल।

2499

Weather Update: MP में आज भी बादल, बारिश और तेज आंधी, मुंबई, अहमदाबाद में भी बारिश,18 मई से छटेंगे बादल।

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

भारत के पश्चिमी राज्यों गुजरात, राजस्थान,मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में बादलों का एक चक्र घूम रहा है जो हवाओं को गुमराह कर रहा है। इससे गुजरात के पूर्वी भाग, राजस्थान के मध्य और दक्षिण भाग, मध्य प्रदेश के पश्चिमी भाग और महाराष्ट्र में बादलों का एक चक्र घूम रहा है जिससे कई जगह पर अनायास बारिश तेज हवाओं के साथ दोपहर बाद संभावित है।
इसके अलावा दक्षिण महासागर के पूर्वी दक्षिण भाग से जो बादल उठ रहे हैं वह केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, उड़ीसा और बंगाल तक इनका चक्र चल रहा है। यह बादल दक्षिण महासागर में पूर्व से आकर उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे बंगाल की खाड़ी में बादलों का बवंडर छाया हुआ है।

इधर उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के बादल ऊंचाई पर होने से आज भी उत्तर भारत लगभग शांत रहेगा। पहाड़ी इलाकों में बारिश बर्फबारी की संभावना थोड़ी कायम रहेगी।

मध्य प्रदेश में आज भी पश्चिमी और मध्य भाग में बादलों का चक्र चलेगा। दोपहर बाद कई स्थानों पर इन इलाकों में बारिश हो सकती है। आज तापमान में कमी रहेगी लेकिन कल से फिर तापमान में बढ़ोतरी शुरु हो जाएगी। ग्वालियर और जबलपुर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंचाने की संभावना है।
इंदौर में आने वाले दिनों में तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है हालांकि इंदौर में अभी बादल इस सप्ताह छाए रहेंगे। 18 मई से बादल छंटने लगेंगे।