अब यह लगभग तय – बीजेपी मध्य प्रदेश राज्यसभा में उतारेगी तीसरा उम्मीदवार 

155

अब यह लगभग तय – बीजेपी मध्य प्रदेश राज्यसभा में उतारेगी तीसरा उम्मीदवार 

भोपाल: मुख्यमंत्री निवास पर आज दिन भर हुए मंथन के बाद रात में अब यह लगभग तय हो गया है कि मध्य प्रदेश राज्यसभा में बीजेपी तीसरा उम्मीदवार उतारेगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में पार्टी द्वारा हाई कमान से भी चर्चा कर ली गई है। विस्तृत रणनीति भी तैयार की जा रही है।

फिलहाल उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है लेकिन माना जा रहा है कि कई नाम को लेकर विचार किया जा रहा है। ऐसे नाम पर विचार हो रहा है जिससे कांग्रेस के विधायक टूट कर बीजेपी के पक्ष में क्रॉस वोटिंग कर सके।

उधर कांग्रेस में भी भीतरघात की संभावनाएं बढ़ गई है। हालांकि कांग्रेस ने दावा  किया है कि उनके उम्मीदवार की विजय निश्चित है।

ऐसे में अब मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीसरी सीट का चुनाव दिलचस्प संभव हो सकता है। देखना है मुकाबला अब कैसा और किन उम्मीदवारों के बीच होता है?