मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 29 मई को झारखण्ड की राजमहल, दुमका, जालंधर लोकसभा क्षेत्र में करेंगे चुनाव प्रचार

262

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 29 मई को झारखण्ड की राजमहल, दुमका, जालंधर लोकसभा क्षेत्र में करेंगे चुनाव प्रचार

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 मई को झारखण्ड प्रदेश के चुनावी प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रातः 8.35 बजे सागर जिले के बरोदिया नौनागिर पहुंचेंगे। यहां से जबलपुर होते हुए झारखंड रवाना होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रातः 11.55 बजे झारखंड के राजमहल लोकसभा क्षेत्र के साहिबगंज जिले के कृषि मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। आप दोपहर 1.20 बजे दुमका लोकसभा क्षेत्र के केराबानी में जनजातीय हाईस्कूल चोरकेट्टा में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव शाम 5 बजे देवघर से जालंधर (पंजाब) पहुंचेंगे। शाम 6 बजे जालंधर के होटल रेडिसन में पत्रकार वार्ता करेंगे। जिसके पश्चात रात्रि 8 बजे जालंधर लोकसभा की जालंधर नार्थ विधानसभा के किला मोहल्ला में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।