Face of New Kashmir : कश्मीर से धारा-370 हटने के बाद रोहित शेट्टी ने नए कश्मीर का चेहरा दिखाया!

देखिए सोशल मीडिया पर शेयर किया रोहित शेट्टी का वीडियो!

227

Face of New Kashmir : कश्मीर से धारा-370 हटने के बाद रोहित शेट्टी ने नए कश्मीर का चेहरा दिखाया!

Srinagar : जाने-माने फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी ने ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग के बीच कश्मीर के बदले हालात का एक वीडियो शेयर किया है। इसका नाम दिया ‘नए भारत के नए कश्मीर’ की झलक। एक मिनट 26 सेकंड के इस वीडियो में रोहित शेट्टी ने बताया कि पहले कश्मीर में आतंकवाद के चलते अशांति रहती थी। इस वजह से घाटी में आए दिन कर्फ्यू लगा रहता था। कश्मीर की आवाम डर के चलते अपने घरों में कैद रहते थे।

निर्देशक रोहित शेट्टी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम 3’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच रोहित शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम से घाटी का एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने नए भारत के नए कश्मीर को लेकर अपना अनुभव लोगों के साथ शेयर किए। इसके साथ ही रोहित शेट्टी ने वीडियो के जरिए यह भी दिखाने का प्रयास किया कि जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से क्या-क्या बदलाव आए। इस वीडियो में रोहित शेट्टी ने बताया कि पहले कश्मीर में आतंकवाद के चलते अशांति रहती थी। घाटी में आए दिन कर्फ्यू लगा रहता था और कश्मीर की आवाम अपने घरों से नहीं निकलते थे।

IMG 20240529 WA0095
वहां के लोगों की कोई सोशल लाइफ नहीं थी। लेकिन, कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद वहां के लोगों में खुशहाली आई। नौजवान अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। साथ ही रोहित शेट्टी ने वीडियो के जरिए बताया कि घाटी में टूरिज्म को बढ़ावा मिला है। वहां अब शांति देखने को मिल रही है। लोगों में प्यार का माहौल है।

IMG 20240529 WA0094
इस निर्देशक ने साल 2011 में अभिनेता अजय देवगन के साथ ‘सिंघम’ फिल्म बनाई, जो दर्शकों को काफी पसंद आई और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। इसके बाद 2014 में इसका दूसरा पार्ट ‘सिंघम रिटर्न्स’ बनाई। यह फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई. वहीं अब 2024 में रोहित शेट्टी सिंघम फ्रेंचाइजी का तीसरा सीक्वल ‘सिंघम अगेन’ लेकर आ रहे हैं।

रोहित शेट्टी ने वीडियो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा ‘सबसे अद्भुत और इमोशनल शेड्यूल, कश्मीर के प्रति आपके अपार प्रेम के लिए धन्यवाद।’ इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्रालय को भी टैग किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कश्मीर में फिल्म की शूटिंग के दौरान बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और जैकी श्रॉफ का शानदार स्वागत किया गया। लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए काफी उत्साहित नजर आए. फिल्म की शूटिंग के दौरान सभी कलाकार लोगों का अभिवादन भी कर रहे हैं।